जब वर्दी पहन कर माँ से मिलने खेत पहुंचा DSP बेटा,दोनों ने कर दी दिल छू देने वाली बातें

Contact mother who cut grass for the first time in uniform DSP son

इन दिनों मध्य प्रदेश में एक DSP सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. कभी वे रात के अंधेरे में बेसहारा लोगों के पास पहुंचते हैं और उनकी मदद करते नजर आते हैं, तो कभी वे लोगों के बीच जाकर संविधान का सही अर्थ समझाते दिखाई देते हैं|

अपने माता पिता के साथ डीएसपी संतोष कुमार

इस वायरल वीडियो में DSP संतोष पटेल पहली बार वर्दी पहनकर अपने गांव पहुंचे इस दौरान खेत पर घास काट रही अपनी मां के पहुंचते हैं और बातें करते हैं.|

पांच साल में पहली बार वर्दी में पहुंचे

बताया जाता है कि संतोष पटेल किसान परिवार से आते हैं जिसमें शुरुआती दिनों में इन्होंने बहुत परिश्रम के दिन देखे हैं|

Contact mother who cut grass for the first time in uniform DSP sonजिसका मातृभाषा में संवाद हुआ. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, मेरी मां ने कभी मुंह से डांटा, कभी डंडे से पीटा, कभी नींबू के पेड़ से बांधा, अनपढ़ थी लेकिन पढ़ाई के माहौल में बांधकर रखा.

इसी की वर्दी में बैठे संतोष पटेल

इस वीडियो में मां और बेटे के बीच हो रही बातों को सुनकर आप भी तारीफ करने लगेंगे. साथ ही ये प्यार भरे बाते को देख खुशी से आपकी आंखें भीग जाएंगी.

खेत में घास काटती DSP की मां

वर्दी पहनकर कार में बैठे डीएसपी संतोष कुमार

ग्वालियर में पदस्थ डीएसपी संतोष पटेल ने अपनी फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वह पहली बार वर्दी में अपने गांव पन्ना पहुंचे और मां से मुलाकात की.|

जब वे गांव में डीएसपी की वर्दी में पहली बार पहुंचे तो उनकी मां खेत पर जानवरों के लिए चारा काट रहीं थीं. डीएसपी संतोष पटेल मां के पास पहुंचे और उनकी ही देसी अंदाज में उनसे बात करने लगे.|

फूल माला से किया गया स्वागत

DSP संतोष पटेल ने मां से पूछा कि, “यह सब क्यों कर रही हो, किस बात की कमी है.” इस पर उनकी मां ने सरल अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि, “हमारी ममता नहीं मानत, अपनी बेटन के लिए दो रुपैया चाहत हीं.”

खेती से कमाती हैं पैसा

अपने गांव में स्थित झोपड़ी के घर के पास लिया है फोटो

इस प्यारे से मोमेंट को उनके भाई ने अपने मोबाइल में कैद किया है. DSP संतोष पटेल अपनी मां से कहते हैं, तुम अब चलो और ग्वालियर रहो|

तो मां कहती है कि, यहां सब कौन देखेगा. मैं तेरे घर पर बैठ कर क्या करूंगी. यहां से कुछ पैसे कमा लेती हूं. मेरा बेटा अब पुलिस वाला हो गया है.

बूढ़ी अम्मा के साथ समय बिताते संतोष पटेल

उसके बाद जब DSP संतोष पटेल अपनी मां से पूछते हैं कि, तुम कितना कमा लेती हो तो वह अपने बेटे को कमाई का हिसाब देती हैं और कहती हैं कि इतना कमा लेती हूं|

इमोशनल कैप्शन के साथ वीडियो शेयर

डीएसपी संतोष पटेल सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी एक्टिव

DSP संतोष पटेल ने अपने अलग अंदाज में मां से बातचीत का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, डीएसपी बने 5 साल होने पर पहली बार वह अपनी मां के पास वर्दी में खेत पर मिलने पहुंचे|