प्रियंका गांधी ने साइकिल गर्ल ज्योति को दी सांत्‍वना, बोलीं-पढ़ाई जारी रखना, खर्च कांग्रेस उठाएगी

बीतें दिन बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली साइकिल गर्ल (Cycle Girl) के नाम से मशहूर ज्योति पासवान (Jyoti Paswan) के पिता का निधन हो गया था, ज्योति पिछले साल लॉक डाउन के बीच अपने पिता को हज़ारों किलोमीटर दूर से घर साइकिल पर लेकर आई थी जहाँ से उसकी चर्चाएं खूब हुई थी।

ज्योति के पिता के निधन की खबर को मीडिया कवरेज भी मिली जिसके बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ज्योति से बात की और उसकी हौसलाअफजाई किया, साथ ही प्रियंका गाँधी ने ज्योति को अपना पढाई जारी रखने को कहा।

कांग्रेस उठाएगी पढाई का खर्चा

गुरुवार को फ़ोन पर हुई बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने ज्योति से कहा कि खूब पढ़ो। पढ़ाई का सारा खर्च पार्टी वहन करेगी। बातचीत के दौरान प्रियंका ने ज्योति से कहा की किसी भी तरह की मदद के लिए मुझे कहना, हालाँकि ज्योति ने फिलहाल किसी प्रकार की मदद नहीं मांगी लेकिन उसने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर जरूर की है।

मिला प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार

अपने पिता को घर वापस लेकर आने के बाद ज्योति कुमारी को खूब सुर्खिया मिली थी, देश विदेश में चर्चाएं हुई थी। इस साल ज्योति कुमार प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से भी नवाजा गया इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ज्योति के इस साहसिक कारनामे की प्रशंसा की थी। इसी क्रम में बिहार सरकार ने ज्योति को नशामुक्ति का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया।