पटना मेट्रो: 6 जगहों पर होंगे अंडरग्राउंड स्टेशन, पटना जंक्शन से बैरिया तक 12 स्टेशन, पूरा रूट
बिहार में इन दिनों विकास की लहर काफी तेजी से चल रही है। खासकर प्रदेश की राजधानी पटना में तरह तरह के निर्माण कार्य प्रगति पर है। नए-नए शिलान्यास नई परियोजनाएं तरक्की के रफ़्तार में अग्रसर है। ऐसे में मेट्रो रेल परियोजना ने भी रफ्तार पकड़ ली है। जिसका निर्माण कार्य काफी तेज कर दिया गया है।
मलाही पकड़ी से बैरिया स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड तक निर्माण जारी है। वहीं केंद्रीय जमीन को लेकर मेट्रो को हस्तांतरित करने के लिए भी बैठकों का दौर चल रहा है। इस बीच यह जानकारी सामने निकलकर आई है कि पटना मेट्रो परियोजना के तहत पटना विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज कैंपस में मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। यह पटना के उन छह अंडरग्राउंड स्टेशन रूट में शामिल होगा जिसके तहत जमीन के भीतर स्टेशन बनाए जाने हैं।
इसके तहत पटना में डरग्राउंड मेट्रो के लिए रूट निर्धारित कर ली गई है। जिसके अंतर्गत राजेंद्र नगर, मोइनुलहक स्टेडियम, पटना विश्वविद्यालय, पीएमसीएच, गांधी मैदान और आकाशवाणी में अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाने हैं। आप सभी यह जान लें की पटना मेंट्रो परियोजना शहर के बीच से होकर गुजर रही है। और इसे पूरा करने के लिए 42 महीने यानी साढ़े तीन साल का समय दिया गया है।
इस परियोजना से जुड़ी सभी काम को तय समय पर पूरा करने के लिए पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा कार्यकारी एजेंसी को फंड जारी की जा रही हैं। इसके लिए एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के हैवी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस ने काम लिया है। पटना एमआरटीएस के पहले चरण के अधीन अंडरग्राउंड मेट्रो बनाने के लिए एलएंडटी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से ऑर्डर ले लिया है।
जनवरी 2022 के सितंबर तक पटना मेट्रो का दानापुर रूट में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। फिलहाल दानापुर से रुकनपुरा तक एलिवेटेड मेट्रो के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम चल रहा है। आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक 6.60 किलोमीटर में 250 पिलर बनाए जाने हैं। इनका निर्माण पिछले एक वर्ष से चल रहा है।
पटना मेट्रो के इस परियोजना के तहत पटना जंक्शन से बैरिया के बीच साढ़े 14 किमी की दूरी में पटना मेट्रो के 12 स्टेशन बनने है। इस कॉरिडोर में जिन स्टेशनों के नाम पर चर्चा चल रही है, वो है आकाशवाणी, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, प्रेमचंद रंगशाला, राजेन्द्रनगर, नालंदा मेडिकल कॉलेज, कुम्हरार, गांधी सेतु, जीरो माइल, आईएसबीटी आदि।
यात्रियों के अधिक दबाव को देखते हुए इस कॉरिडोर पर कम दूरी में ज्यादा स्टेशन रखा गया हैं। जिसमे डाकबंगला, अशोक राजपथ, राजेंद्रनगर से फिर बैरिया तक रुट बनाया गया है।

