हर कामयाब लोगों में होती हैं ये 15 कमाल के गुण, आप भी कर ले अपने जीवन में शामिल
Common Habits of Successful Person: सफलतम लोगों के बारे में एक तथ्य हमेशा कहा जाता रहा है, सफल लोग कोई भी काम अलग नहीं करते, वे उन सभी कामों को अलग ढंग से करते हैं।
वैसे तो सफलता के मायने हर किसी के लिए अलग हो सकता है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ ऐसी आदतें जरूर होती है जो लगभग हर फील्ड में सफल लोगों के बीच आप कॉमन देख पाते है।
ऐसे में इस पोस्ट में हम केवल हम उनके आदतों के बारे में बात करेंगे जो उनके मौलिक गुणों से संबंधित हैं –

आदत 1: सफल व्यक्ति सुलझे विचारों वाला और विनम्र होता है, उन्हें अपने विचारों को लेकर बहुत अच्छी मात्रा में क्लैरिटी होती है। ये लोग बिना क्रोधित हुए कोई काम निकालते है, क्रोध उसके लिए अंतिम शस्त्र होता है।
आदत 2: उनके विचारों में खुलापन होता है। वह संकुचित न हो कर विस्तृत होता है। किसी सीमित जन मानस के परिपेक्ष्य में चीजों को न देख उसकी पृष्ठ भूमि सम्पूर्ण समुदाय होता है। वह अधिक से अधिक लोगो को लक्ष्य कर के क्रियाओं का समन्वय करता है।
आदत 3: “कोई बात नहीं” की रणनीति पर चलता है। बड़ी से बड़ी घटना पर भी शांत रहता है। गंभीर बातों पर भी शांत हो कर निर्णय लेता है।
आदत 4: योजनाएं बनाता है। व्यग्रता से काम नहीं करता बल्कि वह रणनीति बना कर काम करता है।
आदत 5: माफ़ करना जानता है। हर सफल व्यक्ति को पता होता है कि उन्हें अपने आसपास के लोगो को किस तरह से माफ़ करना है। क्षमा से बड़ा कोई और गुण किसी को भीड़ से अलग नहीं दर्शा सकता।
आदत 6: सबको साथ ले कर चलता है। बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के सिद्धांत पर चलता है।
आदत 7: अनुशासन और सामान्य व्यवहार के अंतर् को समझता और उचित अवसर पर व्यवहृत करता है।
आदत 8: आपातकाल में निर्णय लेने की क्षमता रखता है जिससे कम से कम हानि की संभावना हो।
आदत 9: सफल लोगों के सामने कोई बड़ा छोटा नहीं होता है और हर तबके के लोगों का सम्मान करता है। कार्य के साथ कार्यान्वित करने वाले को सम्मान देता है।
आदत 10: मार्गदर्शक की तरह काम करता है न कि शासक की तरह। नेतृत्व करने में और शासन करने के अंतर् को स्पष्ट जानता है।
आदत 11: समय, धन और प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग से बचता है। समय का पाबंद होता है।
आदत 12: जमीन से जुड़ा होता है। अपने बड़े होने का दंभ नहीं भरता है। सामान्य व्यवहार करता है।
आदत 13: भरोसा करना जानता है मगर साथ ही सत्यापित भी करता है।
आदत 14: सक्सेसफुल लोग जोखिम लेने से कभी घबराते नहीं है, क्योंकि इन्हें पता है कि जीवन में आगे बढ़ना है तो रिस्क लेना भी जरूरी है।
आदत 15: सफल लोगों में दायलुता और सहानुभूति की भावना देखी जाती है, उनके भीतर अहंकार के लिए कोई जगह नहीं होती है।

