Chhath Puja: बिहार में छठ पूजा पर कब देना है शाम और सुबह का अर्घ्य? जानिए अपने जिले का सूर्योदय और सूर्यास्त का टाइम

Vikas Kumar
Chhath Puja 2023 Sunset and Sunrise Timings
Chhath Puja: बिहार में छठ पूजा पर कब देना है शाम और सुबह का अर्घ्य? जानिए अपने जिले का सूर्योदय और सूर्यास्त का टाइम

लोक आस्था का महापर्व छठ (Mahaparv Chhath) बिहार सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में पूरी पवित्रता के साथ मनाया जा रहा है। 17 नवंबर 2023 को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है।

इससे पहले हम आपको छठ पूजा के चार दिवसीय कार्यक्रम और शुभ मुहूर्त (Chhath Puja Date and Time 2023) की जानकारी दे चुके है। इस पोस्ट के जरिए आप भी अपने जिले के अनुसार सूर्योदय और सूर्यास्त की जानकारी के आधार पर अर्घ्य का समय जान सकते है।

सूर्योदय और सूर्यास्त की जानकारी

छठ पूजा (Chhath Puja) में लोग सूर्य देव के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि यह सभी जीवित प्राणियों को प्रकाश, सकारात्मकता और जीवन प्रदान करते है। ऐसे में 19 नवंबर 2023 को पूरा बिहार डूबते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य प्रदान करेगा।

Chhath Puja 2023 Wishes
Chhath Puja 2023 Wishes

वहीँ उसके अलगे दिन यानी 20 नवंबर को सुबह में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार में मौसम विभाग ने जिलावार उगते और डूबते सूर्य की टाइमिंग दी है।

मौसम विभाग की ओर द्वारा जारी की गई सुचना के आधार पर सूर्योदय और सूर्यास्त की जानकारी के आधार पर जानें कि अर्घ्य का समय कब से कब तक रहेगा? इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से ऐसा भी कहा गया है कि छठ पर मौसम भी खुशनुमा रहेगा।

Chhath Puja 2023 Sunset Timings

आइए जानते हैं कि महापर्व छठ के पावन अवसर पर किस जिले में कितने बजे संध्या अर्घ्य का सही समय रहेगा:

  • मुजफ्फरपुर में अर्घ्य की टाइमिंग 4 बजकर 58 मिनट है।
  • सारण में अर्घ्य की टाइमिंग 5 बजकर 1 मिनट है।
  • दरभंगा में अर्घ्य की टाइमिंग 4 बजकर 55 मिनट है।
  • सुपौल में अर्घ्य की टाइमिंग 4:53 है।
  • अरवल में अर्घ्य की टाइमिंग 5 बजकर 2 मिनट है।
  • गया में सूर्य अस्त 5 बजकर 2 मिनट पर होंगे।
  • भागलपुर में ये समय 4 बजकर 53 मिनट है।
  • पूर्णिया में सूर्य के अस्त होने का समय 4 बजकर 50 मिनट है।
  • जहानाबाद में शाम के अर्घ्य की टाइमिंग 5 बजकर 1 मिनट है।
  • रोहतास में अर्घ्य की टाइमिंग 5 बजकर 5 मिनट है।
  • मधुबनी में अर्घ्य की टाइमिंग 4 बजकर 55 मिनट है।
  • पूर्वी चंपारण में अर्घ्य की टाइमिंग 4 बजकर 59 मिनट है।
  • शेखपुरा में अर्घ्य की टाइमिंग 4 बजकर 58 मिनट है।
  • गोपालगंज में अर्घ्य की टाइमिंग 5 बजकर 1 मिनट है।
  • पश्चिमी चंपारण में अर्घ्य की टाइमिंग 5 बजे है।
  • जमुई में अर्घ्य की टाइमिंग 4 बजकर 57 मिनट है।
  • बक्सर में अर्घ्य की टाइमिंग 5 बजकर 5 मिनट है।
  • बेगूसराय में ये टाइमिंग 4:56 बजे है।
  • नवादा में टाइमिंग 4:59 बजे है।
  • नालंदा में 4:59 बजे है।
  • सीवान में ये टाइमिंग 5 बजकर 2 मिनट है।
  • भभुआ में शाम के 5 बजकर 07 मिनट पर।
  • शिवहर में 4:58 बजे है।
  • भोजपुर में अर्घ्य की टाइमिंग 5:02 बजे है।
  • वैशाली में अर्घ्य की टाइमिंग 4:59 बजे है।
  • सीतामढ़ी में अर्घ्य की टाइमिंग 4:57 बजे है।
  • औरंगाबाद में अर्घ्य की टाइमिंग 5 बजकर 05 मिनट है।

Chhath Puja 2023 Sunrise Timings

छठ पूजा के मौके पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर जाने से पहले खुद को गर्म कपड़ों से ढक लेना होगा। साथ ही साथ बच्चों का भी विशेष ख्याल रखना होगा। आईये जानते है की महापर्व छठ के लिए किस जिले में कितने बजे सुबह के अर्घ्य का सही समय रहेगा:

  • औरंगाबाद में 6:12 बजे।
  • बेगूसराय में अर्घ्य की टाइमिंग 6:06 बजे है।
  • नवादा में अर्घ्य की टाइमिंग 6:07 बजे है।
  • नालंदा में अर्घ्य की टाइमिंग 6:08 बजे है।
  • सिवान में 6:14।
  • भभुआ में शाम के 6:15 सूर्योदय होगा।
  • राजधानी पटना में अर्घ्य देने का समय 6 बजकर 10 मिनट है।
  • गया में अर्घ्य देने का समय 6 बजकर 9 मिनट है।
  • भागलपुर में अर्घ्य की टाइमिंग 6 बजकर 2 मिनट है।
  • पूर्णिया में ये समय 6 बजकर 1 मिनट है।
  • जहानाबाद में ये समय 6 बजकर 10 मिनट है।
  • मुजफ्फरपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय 6 बजकर 10 मिनट है।
  • सारण में अर्घ्य देने की टाइमिंग 6 बजकर 12 मिनट है।
  • दरभंगा में ये टाइमिंग 6 बजकर 8 मिनट है।
  • सुपौल में ये समय 6 बजकर 5 मिनट है।
  • अरवल में अर्घ्य देने का समय 6 बजकर 11 मिनट है।
  • रोहतास में ये समय 6 बजकर 14 मिनट है।
  • मधुबनी में ये समय 6 बजकर 8 मिनट है।
  • पूर्वी चंपारण में 6:13 बजे।
  • शेखपुरा में 6:06 बजे।
  • गोपालगंज में अर्घ्य देने का समय 6:14 बजे है।
  • पश्चिमी चंपारण में 6.15 बजे।
  • जमुई में 6:05 बजे।
  • बक्सर में 6:15 बजे सुबह।
  • शिवहर में 6:11 बजे सुबह।
  • भोजपुर में अर्घ्य की टाइमिंग 6:12 बजे है।
  • वैशाली में 6:09 बजे।
  • सीतामढ़ी में 6:10 बजे।

और पढ़े: Chhath Special Train: नई दिल्ली से बिहार के दो बड़े शहरो के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानिए रूट और टाईमटेबल

और पढ़े: छठ के मौके पर जानिए बिहार के डेढ़ लाख साल पुराने सूर्य मंदिर के बारे में, वास्तुकला चौंकाने वाला!

Follow:
I am Vikash Sah, seasoned blogger, SEO expert, and content writer with 5+ years of experience. Specializes in writing on various topics like Education, Jobs, Government Schemes, Travel, and Blogging. Join me on an informative journey.