दिल्ली और मुंबई से बिहार आने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं, दिवाली-छठ के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग
भारत में हर त्योहार का एक खास उमंग होता है और बिहार के लोगों के लिए छठ की एक महापर्व ही, लेकिन अगर आप इस महापर्व पर अपने घर नहीं पहुंच पाए तो कितना बुरा लगता है। जी हाँ कुछ ऐसी ही स्थिति दिख रही है आगे, देश के विभिन्न शहरों से बिहार आने वाली ट्रेनों में अभी से ही सीट मिलनी बंद हो गई है।
इन ट्रेनों में टिकट टिकट फुल
दिल्ली हो या मुंबई, विक्रमशिला एक्सप्रेस, आनंद विहार मालदा एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, पवन एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति सहित दर्जनों ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। कई ट्रेनों में अब टिकट रिग्रेट हो गया है जिससे लोग काफी चिंतित भी है।
इसके अलावा, बिक्रमशीला, आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है. बता दें कि कोरोना काल के बाद रेलवे की ओर से लगभग सभी ट्रेनें शुरू कर दी गई हैं, फिर भी त्योहार के सीजन में टिकट नहीं मिल रहा है।
स्पेशल ट्रेन की मांग
चुकी हर साल इस छठ के अवसर पर काफी संख्या में बिहार के लोग अपने गृह राज्य लौटते है ऐसे में सरकार भी इस जरूरत को देखते हुए हर वर्ष स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करती है। लेकिन इस बार अब तक रेलवे की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है हालाँकि बताया जा रहा है कि पूमरे (ECR) जल्द ही कुछ स्पेशल ट्रेनों का ऐलान कर सकती है.

