|

आज छपरा से  दिल्ली के लिए होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन, जान लीजिए रूट और टाइमिंग्स

Chhapra-Anand Vihar Terminal Special Train: भारतीय रेलवे द्वारा होली की छुट्टियों के बाद यात्रियों को दोबारा अपने काम पर पहुंचने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत बिहार के सिवान रूट से आनंद विहार के लिए आज 29 मार्च को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

यह ट्रेन शुक्रवार को छपरा से चलकर नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी। उसके बाद अगले दिन 30 मार्च को पुणे आनंद विहार से छपरा के लिए रवाना की जाएगी। सिवान रूट से चलाई जा रही इस ट्रेन को खास तौर पर उन लोगों के लिए चलाया गया है जो होली के बाद अपने काम पर वापस जा रहे हैं।

यह रहेगा रूट

आज यानी शुक्रवार 29 मार्च को छपरा से चलाई जाने वाली इस को सिवान रूट से चलाया जाएगा। जिसमें छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या

छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलाई जाने वाली इस ट्रेन की गाड़ी संख्या -05119/05120 होगी। जिसके अंतर्गत जो जनरल क्लास के, जो स्लीपर क्लास के , दो थर्ड एसी एक सेकंड एसी, एक सेकंड कम फर्स्ट एसी और  एलएसएलआरडी दो कोच लगाए जाएंगे।

जान लीजिए टाइमिंग

छपरा से चलकर आनंद विहार पहुंचने के लिए इस स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग्स नीचे दी जा रही है-

स्टेशन प्रस्थान का समय
छपरा 17:45 बजे
सीवान जंक्शन 18:30 बजे
देवरिया सदर 19:35 बजे
गोरखपुर 20:55 बजे
खलीलाबाद 21:37 बजे
बस्ती 22:04 बजे
गोण्डा 23:35 बजे
बुढ़वल 00:42 बजे
सीतापुर जंक्शन 03:05 बजे
बरेली जंक्शन 06:50 बजे
मुरादाबाद 08:25 बजे
आनन्द विहार टर्मिनल 11:50 बजे

 

30 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से छपरा तक पहुंचाने के लिए इस स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग्स नीचे दी जा रही है।

स्टेशन खुलने का समय
आनन्द विहार टर्मिनस 14:45 बजे
मुरादाबाद 17:55 बजे
बरेली जंक्शन 19:15 बजे
सीतापुर जंक्शन 00:15 बजे
बुढ़वल 02:28 बजे
गोण्डा 03:30 बजे
बस्ती 04:43 बजे
खलीलाबाद 05:14 बजे
गोरखपुर 06:25 बजे
देवरिया सदर 07:25 बजे
सीवान जंक्शन 08:30 बजे
छपरा 09:30 बजे