Bihar Train Alert: पटना हावड़ा और पटना रांची Vande Bharat समेत दर्जनों ट्रेनों का बदला समय, जानिए नया टाइम टेबल
Bihar Train Alert: पूर्वी मध्य रेलवे ने बिहार से गुजरने वाली 18 ट्रेनों के समय सारणी में परिवर्तन किया है। इन ट्रेनों के अलावा कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला भी लिया गया है इसके अलावा दानापुर मंडल की 18 ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया गया है। आई आपको बताते हैं इन ट्रेनों की नईं समय सारणी और रेलवे बोर्ड द्वारा अन्य ट्रेनों के ठहराव और परिचालन को लेकर किए गए अन्य निर्णय।
रेलवे द्वारा अपने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और कई स्पेशल ट्रेनों को पूजा और त्योहार के लिए परिचरिलित करने का निर्णय लिया गया है। आपको बता दे कि बिहार से होकर गुजरने वाली 18 ट्रेनों के समय सारणी में बदलाव हुआ है आईए जानते है किन ट्रेनों के समय सारणी में हुआ परिवर्तन-
![]()
| ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम | खुलने का समय |
|---|---|---|
| 13236 | दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस | दानापुर: 5:25 AM, पटना जंक्शन: 5:50 AM, रवाना: 5:55 AM |
| 13402 | दानापुर-भागलपुर एक्सप्रेस | दानापुर: 4:20 PM, पटना जंक्शन: 4:45 PM, रवाना: 4:50 PM |
| 15528 | पटना-जयनगर एक्सप्रेस | पटना जंक्शन: 5:00 PM |
| 12350 | नयी दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस | किऊल जंक्शन: 4:55 PM, प्रस्थान: 5:00 PM |
| 11427 | पुणे-जसीडीह एक्सप्रेस | किऊल जंक्शन: 12:25 PM, रवाना: 12:30 PM |
| 18625 | पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस | पटना जंक्शन: 10:00 AM |
| 03268 | पटना-किऊल पैसेंजर | पटना जंक्शन: 9:05 PM |
| 03612 | सासाराम-पटना पैसेंजर | पटना जंक्शन: 11:20 AM |
| 03376 | बक्सर-पटना पैसेंजर | पटना जंक्शन: 11:40 AM |
| गया-पटना पैसेंजर | गया-पटना पैसेंजर | पटना जंक्शन: 9:35 PM |
| 03620 | सासाराम-आरा पैसेंजर | आरा जंक्शन: 10:35 AM |
| 03672 | सासाराम-आरा पैसेंजर | आरा जंक्शन: 12:55 PM |
नयी समय–सारणी में नयी ट्रेनें:
| ट्रेन संख्या | रूट | दिन |
|---|---|---|
| 22347/22348 | पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस | सप्ताह में 6 दिन |
| 22349/22350 | पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस | सप्ताह में 6 दिन |
| 15555/15556 | बापूधाम-पाटलिपुत्र मोतिहारी इंटरसिटी | प्रतिदिन |
| 03237/03238 | फतुहा–हिलसा–फतुहा मेमू पैसेंजर | प्रतिदिन |
| 18617/18618 | रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस | प्रतिदिन |

आपको बता दे की पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को और पटना-रांची वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।
पितृपक्ष मेला के लिए स्पेशल ट्रेन

गया में पितृपक्ष मेले के अवसर पर द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र और गया के बीच स्पेशल गाड़ी का परिचालन किया जा रहा है गाड़ी संख्या 05553/05554 पाटलिपुत्र -गया -पाटलिपुत्र विपक्ष मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन हर रोज किया जा रहा है। आपको बता दे कि इस ट्रेन का परिचालन 29 सितंबर से किया जा रहा है और यह 14 अक्टूबर तक हर रोज चलेगी।
महापर्व छठ पर होगा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
आपको बता दे कि बिहार में छठ के समय हर साल यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है और इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से ही पूर्वांचल और बिहार की ट्रेनों की सीट भरने के कारण रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगी।

रेलवे ने छठ के अवसर पर स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश जारी कर दिया है, बता दे कि बिहार और उसके आसपास के राज्यों की ट्रेनों में टिकटों की वेटिंग लिस्ट सबसे ज्यादा है। लखनऊ जंक्शन- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की सेकंड सिटिंग क्लास में अभी से ही वेटिंग 26 हो गई है, इसी कारण रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

