Chana Dal Appe Recipe: ट्राई करें टेस्टी चने की दाल के अप्पे, ब्रेकफास्ट के लिए स्वादिस्ट के साथ हेल्दी भी है ये Recipe

Chana Dal Appe Recipe

Chana Dal Appe Recipe: अगर हर रोज सुबह उठते ही आपको ये सवाल परेशान करता है कि आज बच्चों के स्कूल लंच में क्या बनाएं या घर के लोगों को नाश्ते में क्या हेल्दी परोसे, जो खाने में टेस्टी भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी।

Chana dal ke appe
चने की दाल के अप्पे

तो टेंशन छोड़िए आपको सवाल का जवाब इस रेसिपी में छिपा हुआ है। जी हां, इस रेसिपी का नाम है चने की दाल के अप्पे। ये रेसिपी न सिर्फ खाने में बहुत टेस्टी है बल्कि कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाती है।

तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है ये टेस्टी रेसिपी चने की दाल के अप्पे।

चने की दाल के अप्पे बनाने के लिए सामग्री-

-1 कप- चने की दाल (उबली हुई)

-आधा चम्मच हल्दी

-1 कप पानी

-5 हरी मिर्च का पेस्ट

-1 टमाटर (कटा हुआ)

-100 ग्राम पनीर (बारीक कटा हुआ)

-1 प्याज (कटा हुआ)

-आधा चम्मच लाल मिर्च

-1 चम्मच अदरक (पिसा हुआ)

-स्वादानुसार नमक

-2 चम्मच तेल (अप्पे स्टैंड पर लगाने के लिए)

चने की दाल के अप्पे बनाने की विधि-

चने की दाल के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर उबाल लें। इसके बाद दाल को ठंडा करके इसका पेस्ट बना लें। अब एक बाउल में दाल के पेस्ट के साथ अदरक, पनीर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें नमक, लाल मिर्च भी डाल दें।

Chana Dal Appe
दाल के अप्पे

इसके बाद अप्पे के पैन में तेल डालकर गर्म करने के बाद उसमें दाल का पेस्ट भी डाल दें। दाल एक साइड से जब पक जाए तो दाल के अप्पे को दूसरी तरफ से भी पलट कर हल्की आंच पर फ्राई कर लें।

कुछ ही मिनटों में आपके दाल से बने अप्पे बनकर तैयार हैं। आप इन टेस्टी अप्पों को नारियल या धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।