बिहार के “मोदी चाय वाला” ने देश प्रेम में पुरे शरीर पर बनाया तिरंगा, बालों का डिजाइन भी है अनोखा

Chaiwala Of Muzaffarpur Made Tricolor All Over The Body

कोई भी चाय वाला आमतौर पर अपनी चाय को लेकर मशहूर होता है या खबरों में आता है। लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर का एक चाय वाला है जो अपनी देशभक्ति के लिए मशहूर है।

यह व्यक्ति इतना दीवाना है की आजादी के 75वें वर्ष पर उसने अपने पूरे शरीर को तिरंगे के रंग में रंग डाला। इतना ही नहीं उसने अपने शरीर पर आजादी की शुभकामनाएं और सिर पर राष्ट्रीय ध्वज बना रखा है।

बालों का कट भी है अनोखा

मुजफ्फरपुर के रहने वाले अशोक कुमार ने सिर के बालों को भी कुछ इस तरह कटा रखा है की वह देखने में भारत का नक्शा लगता है।

There is a chaiwala from Muzaffarpur in Bihar who is famous for his patriotism.
बिहार के मुजफ्फरपुर का एक चाय वाला है जो अपनी देशभक्ति के लिए मशहूर है

उन्होंने अपने बालों को भी तिरंगे झंडे के रंग में रंग रखा है। आज तिरंगे के रंग में रंगे और हाथ में तिरंगा लिए जब वह सड़क पर निकले तो उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई।

चाय बेचते है अशोक

अशोक कुमार “मोदी चाय वाला” के नाम से चाय का धंधा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित अशोक मुजफ्फरपुर शहर में घूम घूम कर चाय बेचते हैं।

देश भक्त अशोक कुमार ने हमेशा से ही अपने बालों का कट भारत के नक्शे की तरह रखा है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर की सड़कों पर अशोक ने एक अनोखा नजारा प्रस्तुत किया। जिसे देख कर लोग मोहित हो गए।

Ashok Kumar does tea business in the name of Modi Chai Wala
“मोदी चाय वाला” के नाम से चाय का धंधा करते हैं अशोक कुमार

हर तरफ हो रही चर्चा

अशोक ने कहा की आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्हें जो खुशी मिल रही है वो शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने ने बताया की उनके पूरे शरीर को रंगने में करीब ढाई घंटे का समय लगा।

लेकिन पेंटिग होने के बाद की खुशी अविस्मरणीय है। आज शहर में अशोक को जिसने भी देखा उनके पास सेल्फी लेने के लिया पहुँच गया। इसके बाद से अशोक हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं।

perfection ias bpsc toppers
प्रमोटेड कंटेंट