बढ़ई का बेटा सौरव बना स्टेट टॉपर, पढ़िए सेल्फ स्टडी से लिखी गई सफलता की कहानी

Carpenters son Saurav becomes state topper

बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नवादा के सौरव कुमार और औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के  अर्जुन 12वीं के साइंस टॉपर बने हैं। दोनों ने साइंस में 472 अंक हासिल किया है।

सौरव के पिता एक बढ़ई मिस्त्री हैं। टॉपर घोषित होने से पहले अर्जुन का बोर्ड में इंटरव्यू लिया गया। उनसे हिंदी और इंग्लिश में परिचय लिखाकर हैंड राइटिंग मिलवाई गई। हर विषय के टीचर ने उनसे सवाल किए। जानिए टॉपर की कहानी…

स्टेट टॉपर बनने की नहीं थी उम्मीद

काशीचक प्रखंड के एक छोटे से गांव उपरावां के बढ़ई मिस्त्री के बेटे सौरव ने साइंस स्ट्रीम में अपना परचम लहराया है। वो जिला मुख्यालय स्थित केएलएस कॉलेज नवादा के छात्र है।

Sourav is a student of KLS College Nawada
केएलएस कॉलेज नवादा का छात्र है सौरव

सौरव ने बताया कि उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक आने की पूरी आशा थी। उन्हें ऐसा विश्वास था कि स्टेट टॉप टेन में उन्हें जगह मिलेगी, लेकिन उन्होंने स्टेट टॉपर बनने की उम्मीद कभी भी नहीं की थी।

सेल्फ स्टडी का परिणाम सबके सामने

सौरव के पिता का नाम शत्रुघ्न मिस्त्री है। वो चेन्नई में बढ़ई मिस्त्री का काम करते हैं। सौरव की मां बबीता देवी गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पढ़ाई गांव के ही एक सरकारी विद्यालय से हुई।

फिर नवादा शहर स्थित कन्हाई स्कूल से दसवीं तक की पढ़ाई की। कोरोना काल में लॉकडाउन में उसने सेल्फ स्टडी जारी रखी। जिसका परिणाम सभी के सामने है।

मैट्रिक में जिला सेकेंड टॉपर थे

सौरव ने बताया कि वह इसके बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते है। यूपीएससी में सफलता हासिल करना उनका सपना है, जिसे वह निश्चित पूरा करेंगे।

इसके लिए वो अभी से ही तैयारी कर रहे है। बता दें कि सौरव मैट्रिक परीक्षा में जिला सेकेंड टॉपर रहे थे। उन्हें कुल 464 अंक प्राप्त हुआ था।