पटना समेत बिहार के इन शहरों के ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पर लगा कैमरा, सीधे कण्ट्रोल रूम से निगरानी

ट्रैफिक नियमों के अनुपालन नहीं करने के बाद पुलिस और आम लोगों के बीच हमेशा से ही कई तरह के शिकायत आते रहे है, चाहते वह पुलिस द्वारा मनमानी का हो या आम लोगों द्वारा हल्ला हंगामा और शोर मचाना। बस इसी को देखते हुए पटना में ट्रैफिक नियंत्रण करनेवाले ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पर बॉडी वार्न कैमरा लग गया है।

पटना में अब ट्रैफिक पुलिस के जवानों की मॉनिटरिंग सीधे तौर पर अधिकारीयों द्वारा की जाएगी, फिलहाल पटना के कई इलाकों में ट्रैफिक पुलिस के अफसर वर्दी में कैमरे के साथ काम करते नजर आएं।

हर गतिविधि पर कण्ट्रोल रूम से नजर

वर्दी पर लगे इस कैमरे की खासियत ये है कि इसके जरिए ट्रैफिक पुलिस की गतिविधियों और सड़कों पर चल रही गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी। पुलिस कर्मियों को इसके लिए खासतौर से 2 दिनों की ट्रेनिंग भी दी गई है।

पुलिस की वर्दी पर लगा यह कैमरा सीधे रूप से कंट्रोल रूम से जुड़ा हुआ है जहाँ से पुलिसकर्मी की सभी गतिविधियों पर नजर राखी जा सकेगी, कंट्रोल रूम में बैठे अफसर इन सब कैमरा की लाइव मॉनिटरिंग करते है।

इन शरहों में भी जल्द होगा उपलब्ध

बता दे कि वर्तमान में राजधानी पटना में 6 ऐसे कैमरे ट्रैफिक पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं, हालाँकि इसकी संख्या जल्द ही बढ़ेगी। इसके साथ ही पटना के अलावा गया, भोजपुर सारण, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा और नालंदा ट्रैफिक पुलिस को भी ये कैमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।