बिहार में मनमाना भाड़ा वसूल रही 10 बसों की किया गया सीज, नियम तोड़ने पर 74 बसों पर की गई कार्रवाई

लॉक डाउन में जब से गाड़ियों में यात्रिओं की संख्या को घटाया गया है तब से सड़कों पर चलने वाले सार्वजनिक वाहनों का किराया बेहिसाब बढ़ गया है, बड़ी बड़ी बस से लेकर आटो तक सभी मनमाना किराया वसूली कर रही है और सरकार को खूब शिकायतें मिल रही हैं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनज़र शनिवार को राज्य के सभी जिलों में विशेष जांच अभियान चलाया गया जिसमें 425 बसों की जांच की गई, जिसमें 74 बसों पर मनमाना भाड़ा वसूली की शिकायत के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया, जबकि 10 बसों को जब्त किया गया।

आधी सीटों पर यात्री बैठाने की अनुमति

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में 50 फीसद से अधिक यात्रियों के परिवहन पर रोक लगाई गई है। इसकी जांच के साथ मनमाना भाड़ा वसूलने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। अभियान के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर आटो एवं बसों में मास्क व शारीरिक दूरी की भी जांच कर कार्रवाई की गई।

यात्रियों से लिया गया फीडबैक

जाँच के दौरान यात्रियों से कराया को लेकर फीडबैक भी लिया गया, जांच पदाधिकारी के तरफ से सभी बस कंडक्टर एवं आटो चालकों को स्पष्ट तौर पर यह निर्देश दिया गया कि यथोचित किराया ही यात्रियों से लें नहीं तो मनमाना किराया वसूली की शिकायत मिलने पर वाहन को सीज भी किया जाएगा। सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को जांच अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया है।