उत्तर बिहार के इन 7 जिलों से रांची, टाटा, बोकारो के लिए अब डायरेक्‍ट बस, जानिए किराया और रूट

उत्तर बिहार के जिलों से झारखण्ड जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है, उत्तर बिहार के आठ जिलों से झारखंड के लिए समझौते के तहत बसों का परिचालन होना है। इसी कड़ी में बिहार के करीब 200 रूट झारखंड से बस मार्ग से जुड़ेगी।

ये सात जिले शामिल

जिन जिलों ने इन बसों का परिचालन होना है उन्हें उत्तर बिहार के सात जिले इसमें शामिल हैं, मुजफ्फरपुर के अलावा मोतिहारी, रक्सौल, बेतिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी से झारखंड के लिए परिचालन शुरू होगा। कल यानि 19 अक्टूबर में पटना में आयोजित होने वाली राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में इस पर मुहर लगेगी।

किराया होगा कम

मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर से रांची, टाटा, धनबाद और बोकारो के लिए बसें चलेंगी। बता दे की इस रूट पर पूर्व से ही दो दर्जन से अधिक निजी बसों का परिचालन हो रहा है। लेकिन नए बसों का किराया निजी ऑपरेटरों से 10-25 फीसदी कम होगा। बसों के लिए समय-सारणी भी बैठक के बाद तय की जाएगी।

मुजफ्फरपुर के अलावा चंपारण के मोतिहारी से दो और बेतिया से एक रूट पर बसें चलेंगी, जो टाटा के लिए मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। वहीं सीतामढ़ी से टाटा और बोकारो, दरभंगा से रांची, बोकारो और टाटा के लिए बसों का परिचालन होगा। समस्तीपुर से टाटा और मधुबनी से टाटा और बोकारो के लिए बस सेवा शुरू होगी। इनमें से अधिकतर बसें मुजफ्फपुर, हाजीपुर, पटना आदि होकर रांची, बोकारो, टाटा और धनबाद के लिए चलेंगी।

जान लीजिये भाड़ा

रूट एसी स्लीपर

  • मुजफ्फरपुर-रांची 650 750
  • मुजफ्फरपुर-बोकारो 700 800
  • मुजफ्फरपुर-टाटा 725 825