बिहार SSC में इन पदों पर निकली बंपर बहाली, जानिए भर्ती से सबंधित सारी जानकारी

Bumper recruitment for these posts in Bihar SSC

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया इंस्पेक्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर के पदों (BSSC CGL Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (BSSC CGL Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (BSSC CGL Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू होगी।

BSSC 3rd CGL Recruitment Exam 2022
बीएसएससी तीसरी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2022

क्या है चयन प्रक्रिया?

बीएसएससी तीसरी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2022 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अप्रैल 2022 से शुरू होगी और 17 मई 2022 तक चलेगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन क्रमशः प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। जो प्रीलिम्स परीक्षा पास करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा।

BSSC CGL Recruitment 2022
बीएसएससी सीजीएल भर्ती 2022

बीएसएससी सीजीएल मेन्स परीक्षा के लिए एक अलग नोटिफिकेशन बाद में जारी किया जाएगा। बिहार बीएसएससी मेन्स परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को उपलब्ध रिक्तियों की 1:5 रिट कुल संख्या के अनुपात में शॉर्टलिस्ट करेगा।

बिहार बीएसएससी सीजीएल एग्जाम 2022 के लिए वैकेंसी डिटेल्स

  • सेक्रेटेरियट असिस्टेंट – 1360 पद
  • प्लानिंग असिस्टेंट – 125 पद
  • मलेरिया इंस्पेक्टर – 74 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी – 02 पद
  • ऑडिटर – 626 पद
  • कुल खाली पदों की संख्या – 2187 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार बिहार एसएससी थर्ड ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar BSSC CGL Exam 2022
बिहार बीएसएससी सीजीएल एग्जाम 2022

उम्मीदवारों की कम से कम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष (पुरुष उम्मीदवारों के लिए) व 40 वर्ष (महिला उम्मीदवारों के लिए) होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आयु सीमा

  • सामान्य पुरुष / ईडब्ल्यूएस पुरुष: 21-37 वर्ष
  • बीसी / ईबीसी / यूआर महिला / ईडब्ल्यूएस महिला: 21-40 वर्ष
  • एससी/एसटी: 21-42 वर्ष

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 540 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।