कौन है बुलेट पर सवार ‘BTech पानीपुरी वाली’ वायरल गर्ल? हो रही है तारीफ़, तस्वीरों में जाने कहानी
तापसी उपाध्याय ने बीटेक इंजीनियर के रूप में स्नातक होने के बाद अपना पानी पुरी स्टॉल शुरू किया। 21 साल की यह लड़की पश्चिमी दिल्ली में घूमती है और लोगों को अपनी पानी पूरी बेचती है। वह ज्यादातर अपना स्टॉल तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगाती हैं।

आर यू हंग्री नामक एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा पोस्ट किए गए एक वायरल वीडियो में, तापसी को रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। जिसमें उसका पानी पुरी स्टॉल जंजीर से बंधा हुआ है। साथ ही उनके अनुसार उम्र सिर्फ एक नंबर है। युवा उद्यमी का गोलगप्पे का स्टॉल दिल्ली के तिलक नगर में स्थित है।

तापसी का उद्देश्य जनता को स्वस्थ भारतीय स्ट्रीट फूड परोसना है। क्लिप में, उसने अपनी तली हुई पानी पुरी, मसालों के साथ घर का बना पानी और इमली, खजूर और गुड़ से बनी चटनी दिखाई।

तापसी बताती हैं कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए उनकी पानी पूरियां कितनी स्वस्थ हैं। वह अपनी पूरियों को कभी भी तेल में नहीं तलती बल्कि उन्हें भूनने के लिए एयर फ्रायर का इस्तेमाल करती हैं, और वह बिना मैदा वाली पूरियां भी बेचती हैं।

इसके बाद, वह अपने द्वारा उपयोग किए जाने वाले स्वादिष्ट पानी के बारे में बात करती हैं। जो वास्तविक जड़ी-बूटियों और मसालों से बनाया जाता है, जो आमतौर पर दुकानों में बेचे जाने वाले पाउडर के बजाय हाथ से पिसा जाता हैं।

साथ ही तापसी पर्यावरण का भी बखूबी ध्यान रखती हैं। एक इको-फ्रेंडली विक्रेता बनने के संकल्प के साथ उतरी यह इंजीनियर अन्य विक्रेताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले कार्डबोर्ड के बजाय पर्यावरण के अनुकूल पत्तल कटोरे में अपनी पानीपुरी बेचती हैं।



