Bread Pizza: डबल चीज़ ब्रेड पिज्जा कम समय (10 मिनट) में बनने वाला स्वादिस्ट नास्ता है, जाने सामग्री और आसान रेसिपी
Bread Pizza: सर्व-2
तैयारी में समय-10 मिनट
बनने का समय –20 मिनट

सामग्री-
ब्राउन ब्रेड 2,
पनीर के टुकड़े 200 ग्राम,
मोजरेला (घिसी हुई) 60 ग्राम,
1 छोटा प्याज (कटा हुआ),
1छोटा टमाटर (कटा हुआ),
लाल मिर्च पाउडर 1/8 छोटा चम्मच,
लहसुन (कटा हुआ) 1 छोटा चम्मच,
मक्खन 2 बड़े चम्मच

विधि :
1 सबसे पहले एक पैन में मक्खन गर्म करें, उसमें लहसुन मिलाएं और तब तक भूनें जब तक उसका रंग भूरा ना हो जाए।
2 उसके बाद उसमें कटा प्याज़, हरी मिर्च,लाल मिर्च डालें और फिर पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं ।
3 ध्यान रहे इसे बहुत मुलायम ना पकाएं।
4 ब्रेड और थोड़े से चीज़ के टुकडों को फैलाएं ।
5 इसे दूसरे ब्रेड के साथ बंद करें और ब्रेड के उपर कसी चीज़ डालकर अच्छी तरह फैलाएं अब इसे पहले से गरम अवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 4-5 मिनट तक रखें जब तक चीज़ पिघल ना जाए ।
6 सेल्सियस पर 4-5 मिनट तक रखें जब तक चीज़ पिघल ना जाए इससे ब्रेड की स्लाइस कुरकुरी हो जाएगी।
7 ब्रेड पिज्जा को अपनी इच्छानुसार आकार दें और ऑरगेनों और लाल मिर्च फ्लैक्स छिड़कर इसका मज़ा लें।

