Bread Pizza Recipe: डबल चीज़ ब्रेड पिज्जा को आज बनाये घर पे, बच्चों को काफी पसंद आएगी
सामग्री-
ब्राउन ब्रेड 2,
पनीर के टुकड़े 200 ग्राम,
मोजरेला (घिसी हुई) 60 ग्राम,
1 छोटा प्याज (कटा हुआ),
1छोटा टमाटर (कटा हुआ),
लाल मिर्च पाउडर 1/8 छोटा चम्मच,
लहसुन (कटा हुआ) 1 छोटा चम्मच,
मक्खन 2 बड़े चम्मच

विधि :
सबसे पहले एक पैन में मक्खन गर्म करें, उसमें लहसुन मिलाएं और तब तक भूनें जब तक उसका रंग भूरा ना हो जाए।
उसके बाद उसमें कटा प्याज़, हरी मिर्च,लाल मिर्च डालें और फिर पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं ।
ध्यान रहे इसे बहुत मुलायम ना पकाएं।
ब्रेड और थोड़े से चीज़ के टुकडों को फैलाएं ।
इसे दूसरे ब्रेड के साथ बंद करें और ब्रेड के उपर कसी चीज़ डालकर अच्छी तरह फैलाएं अब इसे पहले से गरम अवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 4-5 मिनट तक रखें जब तक चीज़ पिघल ना जाए।

इससे ब्रेड की स्लाइस कुरकुरी हो जाएगी। ब्रेड पिज्जा को अपनी इच्छानुसार आकार दें और ऑरगेनों और लाल मिर्च फ्लैक्स छिड़कर इसका मज़ा लें।

