बिहार: मोक्ष नगरी गया के रुक्मणि तालाब में शुरू हुआ नौका विहार, जानिए क्या है टिकट दर
पूरी दुनिया में मोक्ष की नगरी कहे जाने वाले गया में अब तीर्थयात्री नौका विहार का भी आनंद ले सकेंगें, बीते दिनों रविवार को शहर के माड़नपुर स्थित अक्षयवट के समीप रुकमणी तालाब इस सुविधा की शुरुआत कर दी गई है। इस मौके पर नगर निगम के मेयर बीरेंद्र कुमार और डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने रिबन काटकर इस नौका विहार सेवा का उद्घाटन किया।
रूक्मिणी तालाब में नौका विहार का आनंद लेने के लिए एक दर तय की गई है जिसके हिसाब से प्रति व्यक्ति 50 रुपये की दर से प्रतिघंटा इसका आनंद उठा सकते है। उद्घाटन समारोह में मेयर ने कहा कि आज का दिन शहर के लिए ऐतिहासिक दिन है। शहर वासियों के लिए मनोरंजन का केंद्र बनेगा।
डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि गयाजी ऐतिहासिक एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्थल है, ऐसे में शहर वासियों के लिए मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था हो, इस तरह का विचार हम लोगों ने लाया था। नगर निगम के पार्षद गण और अन्य लोगों के अथक प्रयास के बाद यह संभव हो पाया है। अक्षयवट सहित गया के अन्य तालाबों में देश-दुनिया से पिंडदानी आते हैं और तर्पण कर्मकांड करते हैं. ऐसे में अक्षयवट के समीप रुक्मणी तालाब में नौका विहार की व्यवस्था शुरू की गई है।
फिलहाल नौका विहार के लिए पांच नौका उपलब्ध कराया गया है, बतया गया है कि जल्द ही शहर के सिगरा स्थान, दिग्घी तालाब सहित अन्य तालाबों में भी नौका विहार की सुविधा दी जाएगी।


