साड़ी और लहंगा के साथ ट्राय करे ब्लाउज के ये खूबसूरत डिज़ाइन
साड़ी से मेल खाता ब्लाउज़ साड़ी के गेटप के लिए निहायत ही जरूरी होता है। ये ब्लाउज़ तरह-तरह के स्टाइल और डिजाइन में आते हैं। आज हम एक-एक कर आपके सामने प्रस्तुत करेंगे साड़ी संग पहनने वाले ब्लाउज़ के विभिन्न प्रकार के डिजाइन।
ऑफ-शोल्डर ब्लाउज़

समय के साथ साड़ी ब्लाउज़ ने भी कई नए रूप लिए हैं। ऑफ-शोल्डर ब्लाउज़ भी वैसा ही एक स्टाइल है, जो पिछले कुछ वर्षों से चलन में आया है। अगर आप पारंपरिक भारतीय साड़ी के साथ एक मॉडर्न गेटप चाहती हैं, तो आप इस अंदाज़ वाला ब्लाउज़ चुन सकती हैं।
ग्रीन बेल स्लीव्स ब्लाउज डिज़ाइन

यह ब्लाउज़ आपने पहले भी जरूर देखा होगा। हमारी टीम की सदस्याओं को इस ब्लाउज़ का रंग और रूप दोनों ही बेहद पसंद आए। यह कई रंगों की साड़ियों के साथ पहना जा सकता है।
झालरदार स्टाइल ब्लाउज़

झालरदार स्टाइल ब्लाउज़ में ही नहीं, गत एक-दो वर्षों में आपको यह स्टाइल साड़ियों में भी दिखा होगा। कुछ ब्लाउज़ में झालरें आपको ब्लाउज़ की आस्तीन पर दिखेगी, पर अब इसका इस्तेमाल बढ़ते जा रहा है और ब्लाउज़ के अन्य हिस्सों पर भी यह दिखने लगी है।
वन स्लीव ब्लाउज डिज़ाइन

यह नेवी ब्लू कलर का ब्लाउज फैंसी लूक वाला है। यह ब्लाउज वन स्लीव में बनाया गया है ब्लाउज का दूसरा साइड स्लीवलेस रखा गया है। ब्लाउज का नेक वी-शेप में बनाया गया है। यह ब्लाउज आप पार्टी वियर साड़ी के साथ पहन कर अपने साड़ी को शानदार गेटअप दे सकती हैं।
स्लीवलेस ब्लाउज

अगर आप स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन पहनना पसंद करती हैं तो आप स्लीव्स को स्टाइल करने के लिए इस तरह के मोतियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह की पर्ल चैन स्टाइलिंग देखने में बेहद क्लासी लुक देती हैं। इस तरह की स्टाइलिंग को आप व्हाइट कलर की साड़ी के ब्लाउज के साथ कर सकती हैं।
ऑरेंज बेल स्लीव्स ब्लाउज डिज़ाइन

किसी वैडिंग पार्टी के लिए ब्लाउज़ स्लीव देख रही हैं, तो आप यह वाला स्टाइल चुन सकती हैं। बेहद स्टाइलिश लूक देगा।
यहाँ दिए गए ब्लाउज के डिज़ाइन बेहद ही खूबसूरत है। ये ब्लाउज डिज़ाइन आप साड़ी के साथ-साथ लहंगा पर भी ट्राय कर सकती है। ये डिज़ाइन आपके लुक में चार-चाँद लगा देगा।

