ट्राय करे ब्लाउज के ट्रेंडी डिज़ाइन जो देंगे आपको ग्लैमरस और हॉट लुक

महिलाएं बाजार से साड़ी खरीदने के बाद से ही इस सोच में पड़ जाती हैं कि ब्‍जाउल की डिजाइन कैसी बनवाई जाए। खासतौर पर जब साड़ी में ग्लैमरस लुक पाना होता है, तो महिलाएं हमेशा ही ऐसे ब्‍लाउज डिजाइन की तलाश में होती हैं, जो पहनने में कंफर्टेबल हो और दिखने में स्टाइलिश नजर आए। खासकर अपने बॉडी शेप के अनुसार ही आपको डीप नेक ब्लाउज डिजाइन का चुनाव करना चाहिए।

स्लीवलेस स्ट्रैप ब्लाउज

blouse design 11

सिल्क की साड़ी को ग्लैमरस लुक देना है, तो इसके साथ स्ट्रैप वाला स्लीवलेस ब्लाउज परफेक्ट लुक देता है। ब्लाउज के हर कट पर बारीक लेस लगवाकर इसके लुक को एन्हैन्स किया जा सकता है।

प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज

blouse design 12

प्रिंटेड सिल्क साड़ी के साथ प्लेन ब्लाउज तो नॉर्मल है लेकिन जब इसे स्लीवलेस बनवाया जाए और इसकी नेकलाइन प्लंजिंग हो तो यह बहुत गॉर्जियस लुक देता है।

डीप ब्रालेट ब्लाउज

blouse design 13

ब्रालेट ब्लाउज का फैशन आजकल काफी ट्रेंड में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के ब्रालेट ब्लाउज लुक्स को देखकर आम महिलाओं में इस डिजाइन के ब्लाउज को पहनने की जिज्ञासा बढ़ गई है। आप किसी भी लाइटवेट साड़ी में डिजाइनर और ग्लैमरस लुक पाने के लिए उसके साथ ब्रालेट ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं।

फुल स्लीव्स

blouse design 14

हेवी साड़ी या लहंगा लुक को रॉयल टच देना हो तो फुल स्लीव्स ट्राई करें। हेवी वर्क तो खिल कर आएगा ही, आउटफिट भी इंहैस हो जाएगा।

स्वीटहार्ट नेक

blouse design 15

प्लेन फलोई या नेट की सा़ड़ी के साथ क्लासी, पार्टी लुक के लिए स्वीटहार्ट नेक के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज लुक टाई करें। लुक को इंहैंस करने के लिए, स्लीक लो बन और सॉफट मेकअप लुक के साथ बड़े ईयर रिंग्स ट्राई करें।

ब्लाउज के ये डिज़ाइन आप काफी अच्छे लगेंगे। आज-कल हर लड़की कुछ नया ट्राय करना चाहती है तो यहाँ दिए गए ब्लाउज डिज़ाइन ट्रेंड में है। कई बॉलीवुड हसीनाओं को इस तरह के ब्लाउज डिज़ाइन में देखा गया है। आप भी एकबार ऐसे डिज़ाइन जरूर ट्राय करे।