छोटी सी पार्टी में 1.5 करोड़ का खाना का गए दोस्त! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बिल
दोस्तों के बीच पार्टी का खूब चलन होता है लेकिन आमतौर पर हमारे आपके दोस्तों के बीच होने वाले पार्टी में कितना खर्चा होता है। बस कुछ हजार रूपए लेकिन आपको कैसे लगेगा जब आपके दोस्त यार मिलकर कुछ हजार नहीं कुछ लाख नहीं बल्कि 1.5 करोड़ का खाना का जाए।
जी हाँ ये सही है, सोशल मीडिया इन दिनों एक फोटो वायरल हो रहा है जिसे देखकर शायद आपके भी होस उड़ जाए। वायरल तस्वीर में एक रेस्टोरेंट का बिल है जिसमें देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में कुछ लोगों ने पार्टी करते हुए 1.5 करोड़ रुपये का खाना खा लिया।
दरसल जाने माने शेफ नुसरत गोकसे (जिन्हें कि साल्ट बे के नाम से जाना जाता है) की एक रेस्टोरेंट चेन है। नसर-एट-रेस्टोरेंट्स (Nusr-Et Restaurants) नाम से यह रेस्टोरेंट दुनिया के सबसे महंगे रेस्टोरेंट्स में से एक है। इसके बिल की तस्वीर खुद साल्ट बे (Salt Bae Viral Bill Photo) ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसके बाद यह वायरल हुआ है।
यह बिल 17 नवंबर का है. हालांकि बिल सच में किसका है, इस बारे में रेस्टोरेंट ने कोई बयान नहीं दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों की मानें तो ये बिल फॉर्मुला 1 के ड्राइवर्स की पार्टी का है. इसमें दुनिया के नामी एफ1 ड्राइवर्स ने हिस्सा लिया था।
इस बिल की तस्वीर शेयर करते हुए साल्ट बे ने लिखा, ‘क्वालिटी कभी महंगी नहीं होती.’ इसमें ग्राहक ने 6,15,065 दिरहम का खाना खाया है. यानी कि करीब 1.37 करोड़ रुपये का. आप भी देखिए बिल की ये तस्वीर…
बताते चले कि अबू धाबी में इस साल की एफ1 ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन हुआ. इसमें मैक्स वेरस्टाप्पेन ने पहला स्थान हासिल किया. वहीं दूसरे नंबर पर चार्ल्स एल. और तीसरे पर सर्जियो पेरेज रहे। खैर सोशल मीडिया पर वायरल बिल को लेकर साल्ट बे की खूब खिंचाई भी हुई है, किसी ने कहा कि ऊंचे लोगों की ऊंची पसंद है तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ये तो सरासर लूट है. रेस्टोरेंट की साइट के हिसाब से अगर एक आदमी यहां डिनर करने जाए तो स्टार्टर में ही उसके लाखों रुपये खर्च हो सकते हैं।

