बिहारी एक्टर क्रांति प्रकाश झा बनना चाहते थे IPS, फिल्म में MS धोनी को सीखा चुके हेलीकाप्टर शॉट

Bihari actor Kranti Prakash Jha wanted to become IPS

रक्तांचल में विजय सिंह का धमाकेदार किरदार निभाने वाले क्रांति प्रकाश झा ने बिहार के युवाओं को अपनी जिंदगी से स्ट्रगल शब्द हटाने की सलाह दी है। विजय सिंह ने बताया कि युवाओं को स्ट्रगल की जगह चैलेंज लेना चाहिए।

दरअसल, फिल्म एमएस धोनी में सुशांत सिंह राजपूत को हेलिकॉप्टर शॉट सिखाने वाले क्रांति बिहार यूथ कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने पटना आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से खास बातचीत की।

Kranti who taught helicopter shot to Sushant Singh Rajput in the film MS Dhoni
फिल्म एमएस धोनी में सुशांत सिंह राजपूत को हेलिकॉप्टर शॉट सिखाने वाले क्रांति

बिहार आने का क्या है मकसद?

जवाब- पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बिहार यूथ कॉन्क्लेव में हम सब युवा मिलकर विचार करना चाहते हैं कि बिहारी के साथ बिहार आगे क्यों नहीं बढ़ता?

Exclusive conversation with Bihari actor Kranti Prakash Jha
बिहारी एक्टर क्रांति प्रकाश झा से ख़ास बातचीत

क्योंकि बिहारियों के साथ अगर बिहार आगे बढ़ेगा तभी बिहारियों की असल तरक्की होगी। कहने को तो बिहार में आर्यभट्ट, बुद्ध जैसे कई बड़ी हस्ती हुई लेकिन, आज का बिहार कैसा है? इस बात को जानने के लिए हम एक मुहिम छेड़ेंगे और इस मुहिम को हम बिहार के हर जिले तक ले जाने की कोशिश करेंगे।

बिहार से बॉलीवुड तक का सफर कैसे तय किया?

जवाब- लोग मिलते गए, कारवां बनता गया। गीता में ऐसा लिखा है, भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कहा था कि तू करता है वही है जो तू चाहता है और होता वह है जो मैं चाहता हूं।

Kranti Prakash Jha
क्रांति प्रकाश झा

फिर तू कर वही जो मैं चाहता हूं और होगा वही जो तू चाहता है। इसलिए मैं भगवान के बताए रास्ते पर चल रहा हूं जहां पर उन्होंने मेरे लिए दिशा तय की है कि मुझे फिल्म लाइन में जाना है।

बिहार यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं को संदेश

जवाब- संदेश तो मैं बहुत कुछ देना चाहता हूं, हालांकि मैं आजकल प्यार-मोहब्बत की बातें खूब लिखता हूं क्योंकि प्यार में मुझे बहुत विश्वास है।

इसलिए मैं दर्शकों को यही संदेश दूंगा कि इस संसार में प्यार की बहुत कमी है, इसलिए जितना हो सके प्यार बांटते रहे। क्योंकि एक दिन सबको जाना है।