बिहार के सरकारी शिक्षकों को मिलेगी अंग्रेजी बोलने की ट्रेनिंग, निजी एजेंसी के साथ करार

बिहार के गवर्नमेंट टीचर्स को बहुत ही जल्द अंग्रेजी में बातचीत करने की ट्रेनिंग दी जाएगी, राज्य सरकार इसे लेकर एक निजी कंपनी के साथ करार भी किया है।

बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को स्पोकेन इंग्लिश की स्पेशल ट्रेनिंग दिलाए जाने की योजना है, ट्रेनिंग के बाद शिक्षकों ने कितना सीखा इस बात की पुष्टि के लिए परीक्षा ली जाएगी जिसके बाद सभी को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

सीखकर बच्चों को सिखाएंगे

शिक्षकों को मिलने वाला यह ट्रेनिंग तीन तीन घंटे के सेशन पर आधारित होगा, ट्रेनिंग लेने के बाद टीचर्स कक्षा में बच्चों को अंग्रेज़ी में बोलने-सीखने का पाठ पढ़ाएंगे। बता दें कि शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के बाबत एससीईआरटी, लिप फोर वर्ल्‍ड एवं मेरिको लिमिटेड (मुंबई) और सरकार के बीच सोमवार को एमओयू पर कॉन्ट्रैक्ट हुआ है

तीन साल दी जाएगी ट्रेनिंग

बता दे कि आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को ट्रेनिंग दिलाने के लिए जिस एजेंसी ने जिम्मा उठाया है, उसने बिहार सरकार से पैसे नहीं लिए हैं. वह शिक्षकों को मुफ्त ऑनलाइन ट्रेनिंग देगी।

मिली जानकारी अनुसार जारी शैक्षणिक सत्र 2021-22 से शिक्षकों का ग्रुप बनाकर ऑनलाइन ट्रेनिंग इसी साल दिसंबर से शुरू कर दी जाएगी. ये प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन सालों में पूरा होगा।