Bihar Teacher Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए पास? जिलों का हुआ आवंटन
		बिहार में लंबे समय से 1.70 लाख शिक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बीपीएससी द्वारा बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनित उम्मीदवारों के लिए रोल नंबर वाइज जिला आवंटन लिस्ट भी जारी कर दी गई है। आईये जानते है पूरी खबर।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में 72 प्रतिशत सफल
बिहार लोक सेवा आयोग ने 17 अक्टूबर 2023 को जहाँ 11वीं-12वीं उच्चतर माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के 16 विषयों का परीक्षाफल जारी किया था। वहीँ अब एक दिन बाद कई अन्य विषयों का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता का कुल प्रतिशत 72 प्रतिशत रहा है। जिसमें उच्च माध्यमिक में 23701, माध्यमिक में 26204 और प्राथमिक में 72419 अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त हुई है।
न्यूनतम कटऑफ पर जारी हुआ रिजल्ट
बिहार लोक सेवा आयोग ने हिन्दी विषय में न्यूनतम कटऑफ पर रिजल्ट जारी किया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी में 40, बीसी में 36.5, ईबीसी में 34 और एससी, एसीटी एवं दिव्यांग महिलाओं का 32 प्रतिशत कटऑफ पर चयन किया गया है। आयोग ने 75 प्रतिशत न्यूनतम अर्हता को शिथिल कर दिया है।

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब तक केवल उच्च माध्यमिक पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट जारी हुआ है। जिसे आयोग के आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर चेक किया जा सकता है।
माध्यमिक शिक्षक भर्ती का रिजल्ट एक दो दिन में जारी हो सकता है। प्राइमरी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सबसे बाद में आएगा। 2 नवंबर को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री द्वारा बीपीएससी अध्यापक भर्ती में अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा।
60 दिनों के अंदर 43 विषयों का रिजल्ट तैयार
बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि 60 दिनों के अंदर 43 विषयों का रिजल्ट बना लिया है। सभी का जिला आवंटन का भी लिस्ट तैयार कर लिया गया है। अगले दो-तीन दिन में सभी वर्ग और विषयों का रिजल्ट जारी हो जाएगा।
आज तक बीपीएससी के इतिहास में इतनी जल्दी इतने रिजल्ट नहीं दिया गया है। कटऑफ को लेकर जिन्होंने सवाल उठाए, वह भी गलत साबित हुआ। बिहार के अभ्यर्थी काफी काबिल हैं। इस परीक्षा में हमलोगों बड़े पैमाने में तकनीक का उपयोग किया। कई फर्जीवाड़ा करने वाले भी पकड़े गए।
कैसे चेक करे बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट?
- बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
 - होम पेज पर दिख रहे लिंक – Higher Secondary Teacher Result पर क्लिक करें।
 - रिजल्ट का नोटिफिकेशन देखें और अपना रिजल्ट चेक करें।
 - व्यक्तिगत स्कोर कोर्ड लॉगइन कर देखा जा सकेगा।
 
और पढ़े: Bihar Board Exam Date 2024: बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जाने डिटेल्स

