बिहार राज्य का दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम बनकर लगभग तैयार,लेजर लाइट ओपन थिएटर व मॉल के भी उपलब्ध है सुविधा

बिहार का दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम
अभी के समय में बिहार के राजधानी पटना में शानदार म्यूजियम है जोकि सबसे हाईटेक तरीके से बनाया गया है| म्यूजियम को देखने के लिए रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं लेकिन आपको बता दूं कि बिहार का दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम भी बनकर तैयार हो चुका है|

बिहार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इस वक़्त इस राज्य में सड़क, पुल, रेलवे ब्रिज जैसे कई कार्य प्रगति पर है। आने वाले समय में बिहारपूरे देश में विकास के नए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

यहां पर बन रहा है म्यूजियम
बिहार का यह दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम बनकर लगभग तैयार हो गया है। इस साल के मध्य तक यह आम लोगों के लिए ओपन हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक़ लखीसराय (Lakhisarai) जिले के बालगुदर (Balgudar) में इसका निर्माण कार्य चल रहा है। यह म्यूजियम 1.5 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है।

आम पब्लिक के लिए जल्द खुल जाएगा म्यूजियम
बिहार में दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम बनकर लगभग तैयार है। मिली जानकारी के मुताबिक इस साल 2023 के मध्य में यह तैयार होकर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। कहा जा रहा है की इस साल के आरंभ में जहां लोगों को बिहार सरकार तथा बिहार परियोजना की तरफ से कई सारी सौगात मिलने जा रही है।

निर्माण कार्य में लागत
दरसल आपको जानकारी के लिए बता दूँ की यह शानदार म्यूजियम बिहार के लखीसराय में बनाया गया है जो लखीसराय-पटना एनएच 80 अशोकधाम मोड़ के पास 26 करोड़ की लागत से बिहार का दूसरा सबसे बड़ा विश्वस्तरीय संग्रहालय का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। आप इसकी तस्वीर आप निचे देख सकते है।

जानकारी के मुताबिक आपको बता दूं कि यह बिहार का दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम है यह म्यूजियम देखने में बेहद शानदार और बिहार का अभी तक का सबसे हाईटेक म्यूजियम राजधानी पटना में स्थित है|
मुख्यमंत्री करेंगे जल्द उद्घाटन
इस म्यूजियम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया जाएगा इस म्यूजियम में पुरावत्त्विक अवशेषों और खास तौर पर लखीसराय में मिले बुद्ध के अवशेषों को रखा जाएगा।

ऐसे ही हाल में बिहार की राजधानी पटनास्थित बिहार म्यूजियम को एआईए जापान अवॉर्ड मिला है। बिहार म्यूजियम को यह अवॉर्ड उसकी संरचना अर्थात खास डिजाइन के लिए दिया गया है।

