बिहार के 533 PHC को बनाया जाएगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिलेंगी ये सुविधाएं
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हमेशा से सवाल उठते आ रहे हैं, लेकिन बिहार में हेल्थ सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए नितीश कुमार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। मंगलवार को 500 करोड़ की लागत के जमुई चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का शिलान्यास समेत 1919 करोड़ 95 लाख की 772 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करने के बाद अपना संबोधन दे रहे थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द तब्दील किया जाएगा। नितीश कुमार के इस फैसले के बाद बिहार में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद जगी है। इसपर जोर शोर से काम चल रहा है। इसी क्रम में 533 में 260 पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित भी कर दिया गया है।
पीएचसी में मिलने वाली सुविधाएं
- – पीएचसी में बेड की संख्या 06 ही होती है
- – सामान्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी रहते हैं
- – बड़े ऑपरेशन की सुविधा नहीं रहती
- – पीएचसी के अनुरूप दवाओं की व्यवस्था होगी
- – उच्चस्तरीय इलाज के लिए मरीज रेफर किए जाते हैं
सीएचसी बनने पर मिलेंगी ये सुविधाएं
– बेड की संख्या 30 हो जाएगी
– विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती होगी
– ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी
– सीएचसी के अनुरूप अधिक दवाओं की व्यवस्था होगी
– उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी

