अब वर्ल्ड कप में भारत के लिए निशाना लगाएंगी बिहार की विधायक श्रेयसी सिंह, कॉमनवैल्थ में जीत चुकी है गोल्ड

Bihar MLA Shreyasi Singh will target for India in the World Cup

बिहार की श्रेयसी सिंह ने ISSF के आगामी तीन वर्ल्ड कप के लिए भारतीय राष्ट्रीय निशानेबाजी दल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इससे पहले वो कॉमनवेल्थ गेम शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। आपको बता दे की श्रेयसी सिंह भाजपा विधायक (BJP MLA Shreyasi Singh) है।

अब श्रेयसी सिंह देश को मेडल दिलाने के लिए ISSF के तीन वर्ल्ड कप (Shooting World Cup) में भारत के तरफ से निशाना लगाएंगी। 12 से 15 फरवरी तक चलने वाले NRAI (नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के सेलेक्शन ट्रायल में 343 अंक स्कोर करके भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है।

राजनीति में कदम रखने के बाद भी खेल प्रेम जारी

bjp mla shreyasi singh
भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह

राजनीति में कदम रखने के बावजूद जमुई की गोल्डन गर्ल और भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने अपने खेल प्रेम को लगातार जारी रखा है। जिसका नतीजा है कि विधायक बनने के बाद जहां उन्होंने कई मेडल अपने नाम किया है। वहीं अब आईएसएसएफ़ यानी इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के विश्वकप के सेलेक्शन ट्रायल में टॉप स्थान पाकर आने वाले तीन विश्वकप के लिए इंडियन नेशनल शूटिंग टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईएसएसएफ के अगले तीन विश्वकप साइप्रस, पेरू और इटली में खेले जाएंगे। जहां श्रेयसी देश को मेडल दिलाने के लिए निशाना लगाएंगी। शूटिंग चैंपियनशिप के 3 विश्वकप के लिए आयोजित ट्रायल में टॉप रैंक पाने के बाद जमुई जिले के लोगों और श्रेयसी सिंह के समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

दस दिनों के अंतराल पर हासिल किया दो गोल्ड मेडल

Shreyasi Singh won silver medal in Asian Championship
एशियन चैंपियनशिप में श्रेयसी सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया

वहीं इस बात से जिले के खिलाड़ियों में भी उत्साह और मनोबल बढ़ा है। आपको बताते चलें कि श्रेयसी सिंह बिहार विधानसभा 2020 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ कर विधायक बनी हैं। वो पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी हैं।

विधायक बनने के बाद भी उन्होंने अपने खेल में मेहनत करना नहीं छोड़ा है। यही वजह है की बीते साल दिसंबर में 64 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दस दिनों के अंतराल पर उन्होंने दो गोल्ड मेडल हासिल किया था। इससे पहले विधायक बनने के बाद पहले ऑनलाइन एशियन चैंपियनशिप में श्रेयसी सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया था।