बिहार में इस भैंस की खरीद पर सरकार देगी 40 फीसदी अनुदान, जानिये कितनी है कीमत
बिहार में मवेशी पलकों को नए साल में सरकार के तरफ से बड़ी खुशखबरी मिल रही है, बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने एक अहम फैसला लिया है जिसके तहत पटना के नौबतपुर में 4 एकड़ जमीन पर एक बड़े डेयरी योजना की शुरुआत की जाएगी और यहां मुर्रा नस्ल की 500 भैंसों को एक साथ रखा जाएगा।
नौबतपुर में लगने वाला यह डेयरी योजना पायलट प्रोजेक्ट की तरह होगा, इस योजना के सफल होने पर सभी जिलों में इसके तर्ज पर भैंस और गायों की डेयरी स्थापित की जाएगी। नौबतपुर में लगने वाला डेयरी महाराष्ट्र के नासिक डेयरी मॉडल के आधार पर स्थापित किया जा रहा है।
बता दे कि सामान्य तौर पर एक मुर्रा नस्ल की भैंस की कीमत लगभग 1 लाख रुपये होती है लेकिन राज्य सरकार के तरफ से किसानों को मुर्रा नस्ल की भैंस 40% अनुदान पर 60 हजार रुपए में उपलब्ध कराई जाएगी। मुर्रा नस्ल की भैंस का औसत उत्पादन 12 से 13 लीटर दूध प्रतिदिन है, जबकि बिहार में फिलहाल भैंस के दूध का औसत उत्पादन 4 से साढे 4 लीटर का है।
आकड़ों के मुताबिक बिहार में मुर्रा नस्ल की भैंस की संख्या वर्तमान में 5% से भी कम है, किसानों को कम दाम में अधिक उत्पादन करने वाले मुर्रा नस्ल की भैंस के मिलने से ना सिर्फ बिहार में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि किसानों की आमदनी भी काफी बढ़ेगी।
नौबतपुर में डेयरी योजना के सफलता के बाद बिहार के सभी जिलों में इसी तर्ज पर डेयरी खोलने की तैयारी है। पटना, मुजफ्फरपुर, गया, मधेपुरा, सुपौल, भागलपुर सहित राज्य के सभी जिलों में मुर्रा नस्ल की भैंस की अनुशंसा की गई है। डेयरी निदेशक संजय कुमार ने बताया की सभी जिलों में लगने वाले डेयरी में मुर्रा नस्ल पैसों का प्रजनन भी होगा।

