बिहार: ठिठुरने के लिए हो जाए तैयार, बिहार में एकाएक इस दिन से बढ़ रही है ठंड
राज्य में अगले कुछ दिनों के भीतर ही ठण्ड और कनकनी बढ़ने वाली है, इस कारण पारे में भी गिरावट होगी तो जरूरी है इसके लिए आप तैयार हो जाए। बताया जा रहा है कि सात दिसंबर से ही ठण्ड धीरे धीरे बढ़ने वाली है वहीं सूबे में 10 दिसंबर से कनकनी बढ़ेगी।
बताया गया है कि अगले दो-तीन दिनों में पुरवा हवा का प्रभाव कमजोर होगा और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं का प्रभाव बनेगा जिस वजह से बिहार में ठण्ड बढ़ेगी।
मौसमविदों कि माने तो अगले तीन-चार दिनों में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आने से ठंड ज्यादा महसूस होगी। इसके प्रभाव से सूबे के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट के आसार हैं। बतया जा रहा है कि जवाद चक्रवाती तूफान का असर अब कमजोर हो गया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल बिहार पुरवैया हवा चल रही हैं, जिसकी गति 8 से दस किलोमीटर प्रति घंटे है और बिहार में 14 से 15 डिग्री के आसपास तापमान रह रहा है।
इधर बढ़ती ठंड और कुहासे का सीधा असर विमान सेवा पर पड़ा है। रविवार को भी पटना एयरपोर्ट पर की वजह से विमानों के आवगमन में समय का बदलाव हुआ। सबसे ज्यादा प्रभाव बेंगलुरु और पुणे से आने वाली फ्लाइट्स पर पड़ा। इन जगहों से आने वाली विमान सबसे ज्यादा लेट रहीं।

