बिहार के लाल ने बनाया 3 पहियों वाला अनोखा स्कूटर, एक चार्ज में चलेगी इतने किलोमीटर; सोशल मीडिया पर वायरल

Shikha Singare

बिहार राज्य के पटना के रहवासी अभिमन्यु अभी हाल ही अपने कारनामे के कारन प्रसिद्ध हो रहे है उन्होंने ऐसा अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण किया है जिसे बना कर उन्हें खूब प्रशंसा मिल रही है। 

इंजीनियरिंग करने के बाद अभिमन्यु ने चार साल की मेहनत और छह बार की असफलताओं के बाद यह अनोखा तीन पहियों वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्मित किया। जिसकी खासियत को वीडियो के माध्यम से बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बिहार: संगीत की दीवानगी में इस शख्स ने घर को बना दिया म्यूजिक म्यूजियम, नही देखा होगा संगीत का ऐसा पागलपन

वीडियो में दिखाई गईं स्कूटर की खसियत 

इस वीडियो में अभिमन्यु ने इस विशेष स्कूटर की खासियतों को प्रकट किया है। यह स्कूटर कॉलेज कैंपस, चिड़ियाघर, टूरिस्ट प्लेस, पार्क, हाउसिंग क्लब जैसे जगहों पर उपयोग के लिए उपयुक्त है।

यह टूरिस्ट प्लेस जैसे जगहों पर जहां पेट्रोल और सीएनजी सहित सभी प्रकार की गाड़ियां होती है, उन जगहों पर भी उपयोग किया जा सकता है।

लॉन्च प्लान्स और मिशन

अभिमन्यु इस स्कूटर को इस वर्ष के अंत तक मार्केट में लॉन्च करने का प्लान बना रहे हैं। यह स्कूटर बैटरी से ऑपरेट होता है और माइक्रो मोबिलिटी के लिए एक अच्छा विकल्प है।

अभिमन्यु ने 4 साल की मेहनत और छह बार के असफल प्रयासों के बाद स्कूटर का डिजाइन फाइनल किया है। उन्हें आईआईटी से और बिहार सरकार से फंड मिला है और उन्होंने यह दावा किया है कि वह इसे दिसंबर तक मार्केट में लाएंगे।

अभिमन्यु बताते है कि उन्होंने इंजीनियरिंग सिर्फ अपनी खुद की कंपनी खोलने के लिए किया था। अपनी कंपनी के लिए मार्केट स्टडी करते टाइम उनके मन में ख्याल आया कि क्यों न ऐसा वाहन बनाया जाए जिससे कम दुरी पर ही सफर आसानी से हो जाए। इसके बाद उन्होंने 4 साल तक लगातार मेहनत 6 बार असफलता के बाद इंहोने फाइनल डिज़ाइन बनाया।

ये भी पढ़े

Follow:
Shikha Singare is a passionate blogger, content writer, and B.Tech graduate. Exploring tech, travel, business, education, finance, and automobiles. Join her on an informative journey!