Mango Cultivation: आम के पेड़ ने बदली किसान की किस्मत, एक साल में कमाए 25 लाख रूपये

Shikha Singare

Mango Cultivation: आजकल किसान पारंपरिक खेती को छोड़ कर एडवांस खेती को ज्यादा अपना रहे है, ज्यादातर किसान फलदार फसलों को बढ़ावा दे रहे है। ऐसे ही आज हम बात कर रहे है बिहार राज्य के रहने वाले किसान दिलीप सिंह की जिन्हे उनकी खेती के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘किसान श्री’ सम्मान से नवाजा जा चुका है।

उन्होंने पारंपरिक फसलों के बजाय फलदार पेड़ों की खेती किया और आज वह साल भर में 25 लाख रूपये तक कमा रहे है।

13 बीघा में कर रहे फलदार पेड़ों की खेती

दिलीप सिंह बिहार के जमुई जिले के बरहट प्रखंड के नुमर गांव में रहते है, जिन्हे खेती करने के लिए सरकार द्वारा किसान श्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि वह 63 साल के हुए है और उन्होंने अब तक 13 बीघा खेत में आम और अन्य फलदार पेड़ को लगा। चुके है। वह पिछले 10 साल से फलदार पेड़ों की खेती कर रहे है।

होता है सालाना 25 लाख तक का मुनाफा

किसान दिलीप सिंह ने जानकारी दी कि वह पहले धान और गेहूं की फसल की खेती किया करते थे जिससे उन्हें बहुत कम मुनाफा होता था ऐसे में उन्होंने फलदार पेड़ों की तरफ अपना रूख बदला और शुरुआत में 10 बीघा जमीन में आम के पेड़ को लगाया और आज वह साल भर में 25 लाख तक कमा लेते है।

दूसरे खेती में भी लगाया फलदार पौधे

उन्होंने यह भी बताया कि वह 10 बीघा जमीन में आम के करीब 400 पेड़ लगाते है। और इन पेड़ की कीमत लगभग 400 रूपये के आसपास होती है। और यह पेड़ 3 साल के अंदर ही फल देने लगते है। इसके अलावा उन्होंने खाली पड़े खेतो में भी दूसरे पेड़ लगाने का फैसला लिया है।

कहा से आया फलदार पेड़ों की खेती का विचार

दिलीप सिंह ने बताया कि वह बहुत सालो से पारंपरिक खेती से हटकर कुछ अलग करना चाहते थे लेकिन उनके परिवार वाले ने उनका साथ नहीं दिया। इसी बीच उनके घर में एक दिन कोई रिश्तेदार आए और उन्होंने आम सहित बहुत सारे फलों की खेती कर रखी थी और उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा था, यह देख कर उनके भी मन में इसी तरह खेती करने का सोचा और फिर अपने खेतो में भी इसी तरह खेती की।

पर्यावरण को भी हो रहा फायदा

दिलीप ने बताया कि उन्होंने आम के पेड़ को अररिया के फारबिसगंज और भागलपुर के सबौर से लाकर अपने खेतो में लगाया है। और इससे वह अधिक मुनाफा कमा रहें है। और इन पेड़ों को लगाकर सिर्फ आमदनी ही नहीं बल्कि पर्यावरण की भी सुरक्षा हो रही है।

ये भी पढ़े

बिहार में बदल जायेगा दाखिल खारिज का तरीका, फर्स्ट इन -फर्स्ट आउट सिस्टम होगा लागू

Good News! पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए नई सुविधा, भीड़ भाड़ से मिल जाएगी आज़ादी; जाने पूरी ख़बर

Follow:
Shikha Singare is a passionate blogger, content writer, and B.Tech graduate. Exploring tech, travel, business, education, finance, and automobiles. Join her on an informative journey!