बिहार की जीविका दीदी की टीम बनाएंगी सेनेटरी पैड, महज ₹3 लागत कमाई लाखों में
बिहार की महिला ने शुरू किया अपना भेजना मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के समस्तीपुर पंचायत की महिला अब जीविका के सहकारी समूह के तहत सेनेटरी पैड तैयार करेंगे।

अच्छी हो रही है कमाई
सच्ची सहेली स्वावलंबी सहकारी समूह के अंतर्गत महिलाएं सैनिटरी पैड के निर्माण से जुड़ रही हैं. ग्रामीण महिलाएं सैनिटरी पैड का निर्माण कार्य से जुड़ने को लेकर काफी खुश हैं|

महिला का कहना है कि इस यूनिट के लगने से हमारी पूरी टीम की आमदनी बढ़ेगी साथ ही वह महिला आत्मसम्मान के लिए भी काम करेंगे आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कौन नहीं चाहता है कि मैं भी तो पैसे कमाओ इसी सोच को लेकर आगे बढ़ रही है यह महिलाए
गुड़िया देवी है समूह की अध्यक्ष
सच्ची सहेली सहकारी समूह की अध्यक्ष गुड़िया देवी ने बताया कि आज के इस मॉडर्न जमाने में सेनेटरी पैड हर महिला किशोरी की जरूरत है| अभी इसका मान भी पूरे शहरी इलाकों में था लेकिन अब ग्रामीण में भी इसकी जागरूकता फैलने लगी है|

अब गांव वाले इलाके में भी सेनेटरी पैड की मांगे बढ़ने लगी है समस्तीपुर पंचायत में इसका निर्माण होना पूरे जिला वासियों के लिए खुशी की बात है|
गुड़िया देवी ने आगे कहा कि सैनेटरी पैड उत्पादन के लिए महिलाओं को विशेष ट्रेनिंग दी गई है. इसमें हमें खुद से मशीन चलाना सिखाया गया है. यहां बनने वाला सैनेटरी पैड पूर्ण तौर पर महिलाओं के द्वारा महिलाओं के लिए है.
महज ₹3 है लागत
सच्ची सहेली सैनेटरी पैड निर्माण से जुड़ी कार्यपालिका संजू कुमारी ने बताया कि इस फैक्ट्री के माध्यम से लगभग 2,500 से 3,000 सैनेटरी पैड प्रतिदिन तैयार किया जाएगा. इसकी लागत तीन रुपया प्रति पैड है.

उन्होंने कहा कि इस फैक्ट्री का उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को कम दर पर सैनेटरी पैड उपलब्ध कराना है. बाजार में बिकने वाले कंपनियों के सैनेटरी पैड बेहद महंगे हैं.

