बिहार: जैविक खेती के लिए सरकार दे रही है 11 हजार 500 का अनुदान, इस तरह से उठाए लाभ

बिहार में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उदेश्य से राज्य सरकार इस तरह के खेती करने वाले किसानों को अनुदान देने के योजना पर काम कर रही है, फिलहाल यह योजना बिहार के 13 जिलों में चालू है लेकिन जल्द ही इसे बाकि के 25 जिलों में शुरू किया जायेगा।

इस योजना के तहत गैर-जैविक कोरिडोर के 25 जिलों के इच्छुक व्यक्तिगत किसानों को जैविक खेती के लिए 11 ,500 रूपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा।

जैविक कोरिडोर के किसानों को मिल रहा लाभ

आपको बता दे कि जैविक कोरिडोर योजना में 13 जिलों के किसानों को 11,500 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अग्रिम अनुदान दिया जा रहा है जो की एक किसान द्वारा अधिकतक ढाई एकड़ के लिए लिया जा सकता है। बिहार राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणन एजेंसी द्वारा मुफ्त में जैविक प्रमाणन की व्यवस्था की भी गई है।

सफलता के बाद सभी जिलों में योजना का लाभ

मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020-21 में इस एजेंसी के माध्यम से राज्य के 22 हजार किसानों द्वारा किए जा रहे जैविक खेती का जैविक प्रमाणीकरण के रूप में प्रथम वर्ष में कुल 20,059 एकड़ रकबा हेतु प्रमाण पत्र निर्गत किया गया था। अब इस योजना की सफलता को देखते हुए कृषि विभाग 25 और जिलों में भी जैविक खेती प्रोत्साहन योजना की जल्द शुरूआत करेगी।