Bihar Flood: नाव पर कुर्सी लगातार बैठ तेज प्रताप ने अपने क्षेत्र हसनपुर का किया दौरा, देखिए वीडियो
बिहार में मानसून की वजह से की नदियों उफान पर है, कई जिलों में बाढ़ का पानी लोगों के जीवन को तहस नहस कर रहा है। बूढ़ी गंडक, गंडक, बागमती, कमला समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच अलग अलग दल के नेता अपने अपने तरीके से जनता के बीच पहुंच रहे है और बाढ़ से प्रभावित इलाकों का निरक्षण कर रहे है।
कुछ दिनों पहले दिल्ली से आंखों का ऑप्रेशन कराकर लौटे सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने प्रदेश के दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था। इसी क्रम में बीते दिन आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र हसनपुर का दौरा किया।
Tejpratap Yadav : Hasanpur में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे #TejPratap pic.twitter.com/1cLX7iLNvp
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) July 10, 2021
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमे वह नाव पर कुर्शी लगाकर बैठे है और फिर नाविक उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाकों में ले जाता है, अपने निरिक्षण के दौरान तेज प्रताप एक बिल्डिंग पर चढ़ते है और आसपास के इलाकों का मुआयना करते है।
कई गावों का किया दौरा
तेज प्रताप ने अपने विधानसभा क्षेत्र हसनपुर के लक्ष्मीनिया, नेरपा, कौराही, सलहा चंदन, बेलसंडी, भुइधर, तेतराही समेत कई गांवों का शनिवार को दौरा किया, ये भी बताते चले कि बाढ़ के कारण समस्तीपुर रेल मंडल ने समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर डाउन लाइन को बंद कर दिया है। इस लाइन पर किसी भी गाड़ी के आने-जाने को रोकने के निर्देश दे दिए गए हैं।

