Amrit Bharat Train: बिहार-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत 30 दिसम्बर से ,PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Bihar Delhi Amrit Bharat: बिहार उत्तर प्रदेश समेत नई दिल्ली के रेल यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने निकलकर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बहुत जल्द इस रूट पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। आईए जानते हैं पूरी खबर….
समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा अमृत भारत ट्रेन को बिहार के दानापुर से रामनगरी अयोध्या होते हुए नई दिल्ली के लिए बीते शनिवार को ट्रायल रन के रूप में रवाना किया गया। आपको बता दे कि यह ट्रेन जयनगर से दरभंगा,समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर,हाजीपुर होते हुए दानापुर जंक्शन पहुंची।
निरीक्षण हुआ पूरा
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल बरौनी,कटिहार ,काढ़ागोला जंक्शन का अच्छे से निरीक्षण करने के बाद दानापुर पहुंचे। करीब रात के 9:00 बजे दानापुर स्टेशन पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का निरीक्षण खुद किया।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि भारतीय रेलवे के द्वारा अमृत भारत ट्रेन पुश-पुल तकनीक से बनाई गई है।जिसके मदद से ट्रेन की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे चलने की होगी। इस ट्रेन को नॉन एसी बनाया गया है, इसमें केवल और केवल स्लीपर ऑल जनरल कोच मौजूद है।
30 दिसंबर को शुरुआत
रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आधा दर्जन वंदे भारत ट्रेन व अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
अमृत भारत ट्रेन का दूसरा नाम पुश-पुल ट्रेन भी है। लोगों में इस ट्रेन में सफर करने के लिए उत्सुकता बनी हुई है। जानकारी हो कि इस ट्रेन को बेहद खास बनाया गया है। भारत में पहली बार पटरी पर अमृत भारत ट्रेन दौड़ेगी।

इन रूट पर नए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत
- अयोध्या- आनंद विहार वंदे भारत
- नई दिल्ली वैष्णो देवी वंदे भारत
- अमृतसर नई दिल्ली वंदे भारत
- जालना मुंबई वंदे भारत
- कोयंबतूर बेंगलुरु वंदे भारत
दो अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत
रेलवे और मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आने वाले 30 दिसंबर को इन दो रूट पर अमृत भारत ट्रेन चलाने को लेकर हरी झंडी दिखाई जाएगी।लिस्ट में देखे नाम…
- नई दिल्ली दरभंगा अमृत भारत ट्रेन
- मालदा बेंगलुरु अमृत भारत ट्रेन
अमृत भारत ट्रेन है खास
जानकारी के लिए आपको बता दे की अमृत भारत ट्रेन विशेष रूप से श्रमिकों और कामगारों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कम पैसों में बेहतर सुविधा देने की रेलवे प्रयास कर रहा है।
इसी कड़ी में आपको बता दे की बिहार,उत्तर प्रदेश,झारखंड, उड़ीसा आदि राज्यों से आंध्र प्रदेश,तेलंगाना,दिल्ली,पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों के बीच 150 से अधिक नई अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना रेलवे कर रहा है।
यह भी पढ़िए:Vande Bharat Express: बिहार का चौथा वंदे भारत का ट्रायल पूरा, इस दिन से पटरी पर दौड़ाने की तैयारी

