Bihar Diwas: 22 मार्च को मनाया जाएगा बिहार दिवस, गाँधी मैदान में किया जाएगा भव्य आयोजन
बिहार सरकार (Bihar Government) ने एक बार फिर बड़े स्तर पर ‘बिहार दिवस’ (Bihar Diwas 2022) मनाने का फैसला किया है। दरअसल, कोरोना (Coronavirus) महामारी के कारण इस आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन इस साल बिहार दिवस का कार्यक्रम (Bihar Diwas Program) भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के द्वारा यह कार्यक्रम कोरोना से पहले पिछले कई वर्षों से मनाया जाता था।
इस बार भी इसके लिए शिक्षा विभाग ने विशेष तैयारी की है। विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी का कहना है कि पहले जिस तरीके से बिहार दिवस मनाया जाता रहा है, इस बार भी 22 मार्च को बड़े स्तर पर बिहार दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। पटना के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

बिहारवासियों के लिए गर्व का दिन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बिहार दिवस (Bihar Diwas) सांकेतिक रूप से मनाया जा रहा था। लेकिन इस बार कोरोना नियंत्रण में है, इसलिए पुराने उत्साह के साथ शानदार ढंग से बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी सहमति दे दी है।

22 मार्च को सभी बिहारवासियों के लिए गर्व का दिन है। इसी दिन बिहार का जन्म हुआ था। देश दुनिया में रहने वाले बिहार के लोग इस दिवस के आयोजन में शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने देशभर के लोगों से अपील किया है कि “जहां भी बिहार के लोग रह रहे हैं वह अपने-अपने स्तर से भी बिहार दिवस मनाएं।”
बिहार दिवस की शुरुआत

अंग्रेजों ने 22 मार्च 1912 को बिहार को अलग प्रांत के रुप में नोटिफाई किया था। इसके आधार पर नीतीश सरकार ने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाना सुनिश्चित किया। पहली बार पटना के गांधी मैदान में वर्ष 2010 में भव्य बिहार दिवस मनाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
वर्ष 2012 में 100 साल पूरे होने पर बिहार दिवस खास तरीके से आयोजित किया गया था। लेकिन इधर कोरोना संकट की वजह से बिहार दिवस का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा था।

