बिहार की बेटी का चयन ‘डांस का तड़का सीजन 2’ में, TV और YouTube देखकर सीखा डांस

bihar daughter in dance ka tadka season two

बिहार के खगड़िया की एक नन्ही परी जल्द भोजपुरी चैनल ढीसुम के डांस शो में दिखेगी। उसके चयन से जहां माता पिता खुश हैं वहीं पूरे गांव में उत्सवी माहौल है। गौरतलब है कि राशि के पिता एक दवा व्यवसायी हैं और मां म्यूजिक शिक्षिका हैं।

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के महाद्दीपुर निवासी रणधीर कुमार सिंह और सोनाली आनंद की 10 वर्षीय बेटी राशि का चयन डायरेक्ट मेगा ऑडिशन के जरिए टीवी डांस प्रोग्राम ‘डांस का तड़का सीजन टू’ के लिए हुआ है।

5 वर्ष की उम्र में बनी है जिला टॉपर

राशि अपने दो बहनों में सबसे बड़ी है और उससे छोटी बहन शौम्या सिंह महज 5 वर्ष की है। आपको बता दें कि राशि अपने घर में ही टीवी और यू ट्यूब चैनल देख डांस करना सीखा है।

Rashi selected for Dance Ka Tadka Season Two
राशि का चयन डांस का तड़का सीजन टू के लिए हुआ

राशि सिंह जब पांच वर्ष की थी तभी से वह डांस सीख रही है। इसी उम्र में वह एक प्रोग्राम में जिला टॉपर भी बन चुकी है। इस छोटी सी उम्र में राशि ने यह मुकाम हासिल कर बता दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है।

डायरेक्ट ऑडिशन के जरिए हुआ चयन

राशि का चयन ‘डांस का तड़का सीजन टू’ के लिए डायरेक्ट ऑडिशन के जरिए हुआ है। राशि अभी हाल में शिवरात्रि में भी जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता को अपने नाम कर चुकी है।

Dance Ka Tadka
डांस का तड़का

मां सोनाली आनंद की माने तो उनकी बेटी ने बेटे न होने की कमी कभी खलने नहीं दिया।

हरियाणा के अंबाला कैंट में होगी शूटिंग

डांस कॉम्पिटिशन के लिए राशि को 31 मार्च को रिपोर्टिंग करनी है। हरियाणा के अंबाला कैंट स्थित महर्षि मार्कण्डेश्वर यूनिवर्सिटी मुल्लाना में ‘डांस का तड़का सीजन टू’ की शूटिंग होनी है।

राशि के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने अपने बल पर यह सफलता पाई है। जिसे वे आगे भी जारी रखेगी।