बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़के रहे टॉपर तो लड़कियों ने यहां मारी बाजी, देखिये पूरी लिस्ट

bihar board toppers list

बिहार एजुकेशन बोर्ड ने आज 12वीं परीक्षा साल 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। इंटर परीक्षा में कुल 4,52,171 परीक्षार्थियों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है।

आपको बता दे की 5.10 लाख छात्र दूसरी श्रेणी में पास हुए हैं, तो वहीं 99,550 छात्र थर्ड डिविजन में परीक्षा पास करने में सफल रहे। परीक्षा में 13.25 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।

83 फीसदी छात्राएं और 78 फीसदी छात्र हुए पास

खास बात ये है की इस बार की बिहार बोर्ड की परीक्षा में तीनों ही स्ट्रीम में लड़कों ने बाजी मारी है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही स्ट्रीम में लड़के टॉपर रहे हैं।

Bihar Board 12th Exam 2022 Result Declared
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित

विज्ञान में फर्स्ट रैंक पर दो छात्र साझा तरीके से टॉपर रहे हैं। वहीं पास होने के मामले में छात्राओं ने बाजी मारी है। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का रिजल्ट 83 फीसदी से ज्यादा रहा तो वहीं छात्रों का रिजल्ट करीब 78 फीसदी रहा है।

हालांकि विज्ञान वर्ग में 79 फीसदी छात्र तो वहीं 77 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। कॉमर्स में छात्राओं का रिजल्ज 93 फीसदी से ज्यादा और छात्रों का रिजल्ट 88 फीसदी से ज्यादा रहा है।

तीनों स्ट्रीम में लड़के रहे टॉपर

Bihar Board Toppers List 2022
बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2022

कॉमर्स – पटना के अंकित कुमार गुप्ता 94.6% के साथ प्रथम, नवादा के विनीत सिन्हा और गया की मुस्कान सिंह 94.4% के साथ दूसरे नंबर पर और गोपालगंज की अंजलि कुमारी 94% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

साइंस – सौरभ कुमार और अर्जुन कुमार पहले स्थान पर रहे। दोनों को 472 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर राज रंजन रहे। जो मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं। इन्हें 471 अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर सेजल कुमार हैं जो गया कॉलेज की छात्रा हैं इन्हें 470 अंक मिले हैं।

आर्ट्स – गोपालगंज के संगम राज 96.4% के साथ प्रथम, कटिहार की श्रेया कुमारी 94.2% दूसरे स्थान पर, मधेपुरा की रितिका रतन 94% के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

लड़कियों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

इस बार भी इंटर की परीक्षा में लड़कियों का जलवा रहा है। 82.39% लड़कियां पास हुई हैं और 78.04% लड़कों का रिजल्ट आया है। इधर, प्रोत्साहन राशि के रूप में लड़कियों को बिहार सरकार 25-25 हजार रुपया देगी।

Girls will get 25-25 thousand rupees
लड़कियों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

अगर अलग-अलग विषयों की बात करें तो साइंस स्ट्रीम में 83.7%, आर्ट्स में 79.53% और कॉमर्स में 90.38% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर जाना चाहिए।
  2. ऐसा करने के लिए आप अपने मोबाइल फोन ब्राउज़र या अपने लैपटॉप / डेस्कटॉप कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं।
  3. एक बार जब आप सबमिट या प्रेस करते हैं, तो बीएसईबी के लिए आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in – खुल जाएगी।
  4. एक बार जारी होने के बाद, बिहार 12 वीं इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 का लिंक इमेज बार में दिखाए गए सूचना पट्टी पर फ्लैश होगा।
  5. विंडो पर, अपना रोल कोड, रोल नंबर और पूछी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें दबाएं।
  6. आपका परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।