| |

बिहार बोर्ड का ऐलान, इस दिन जारी किया जाएगा 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board  metric Result 2024 Date: बिहार बोर्ड द्वारा होली से पहले ही 12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इसके बाद अब मैट्रिक के छात्रों को भी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बिहार बोर्ड द्वारा दसवीं के रिजल्ट के संबंध में  दी गई जानकारी के अनुसार के अनुसार परिणाम घोषित करने के लिए बोर्ड द्वारा सभी तैयारियां अंतिम चरण तक पहुंच चुकी  हैं।

इसके बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा किसी भी दिन परीक्षा परिणाम को घोषित किया जा सकता है। मार्च के अंतिम सप्ताह में      30 मार्च तक रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना बताई जा रही है।

यहाँ से चेक करें लेटेस्ट अपडेट

वह सभी छात्र जिन्होंने इस वर्ष बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित की गई दसवीं की परीक्षा दी है। उन सभी को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी किए गए रिजल्ट को चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। वहां अपना रोल नंबर और रोल कोड डालने के बाद छात्र अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकते हैं।

आपको बता दे आज बिहार बोर्ड द्वारा दसवीं के रिजल्ट का डेट और टाइम जारी किया जा सकता है। इसके बाद छात्रों में रिजल्ट के प्रति उत्सुकता काफी बढ़ गई है। दसवीं के छात्र जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें रिजल्ट घोषित होने की तिथि बिहार बोर्ड की सोशल मीडिया साइट पर घोषित की जाएगी। इसकी जानकारी आप बिहार बोर्ड के सोशल मीडिया प्रोफाइल से प्राप्त कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

बिहार बोर्ड द्वारा द्वारा 23 फरवरी तक बिहार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थी जिसके बाद एक महीने का समय बीत चुका है। और बोर्ड द्वारा परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्न प्रक्रिया द्वारा अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • वे सभी छात्र जिन्होंने इस वर्ष दसवीं की परीक्षा बिहार बोर्ड द्वारा दी है, वह अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशल साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।
  • साइट पर पहुंचने के बाद बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा।
  • इसके बाद आप अपना बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकते हैं।