Bihar Board Matric 2nd Admit Card 2024:- जो विद्यार्थी साल 2024 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाले हैं उनके लिए एक बहुत बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ रही है। बिहार बोर्ड के द्वारा दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक 2nd एडमिट कार्ड 2024 से जुड़ी पूरी जानकारी हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले हैं। यदि आप भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस पोस्ट से जुड़े रहें।
जल्दी करा ले गलती का सुधार
बिहार बोर्ड के तरफ से कुछ दिनों पहले पहले डमी एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। ऐसे विद्यार्थी जो फाइनल परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने वाले हैं वह जल्द से जल्द अपने इस डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर अच्छे से जांच ले।
अगर आपको डमी एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती देखने को मिलती है तो इसे जल्द से जल्द सुधार करने का आवेदन कर ले। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी? कब आखिरी तिथि होगी? आवेदन कैसे करनी है?, इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।
इतने तारीख तक करें सुधार
आपको बता दे कि बिहार बोर्ड के तरफ से पहले डमी एडमिट कार्ड 3 नवंबर 2023 को जारी किया गया था उसके बाद दूसरा डमी एडमिट कार्ड 16 नवंबर 2023 को जारी कर दिया गया है।
दूसरा डमी एडमिट कार्ड में अगर किसी भी तरह की गलती दिख रही है तो उसका आवेदन जल्द से जल्द कर ले। ऑनलाइन करेक्शन करने की आखिरी तिथि 22 नवंबर 2023 तक निर्धारित की गई है।
ध्यान रखने वाली बात
बिहार बोर्ड द्वारा जारी किए गए दूसरे एडमिट कार्ड में विद्यार्थियों को नीचे दिए गए कुछ मुख्य बिंदुओं को ध्यान रखने की है जरूर:-
- विद्यार्थी का नाम
- विद्यार्थी के माता-पिता का नाम
- विद्यार्थी के जन्म तिथि
बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किए गए दूसरे डमी एडमिट कार्ड में विशेष रूप से विद्यार्थियों को ऊपर दिए गए मुख्य तीन बिंदुओं का ध्यान रखना होगा, आमतौर पर देखा जाए तो किन्ही तीन चीजों में अधिक त्रुटि मिलने की संभावना रहती है।
ऐसे करे डाउनलोड
बिहार बोर्ड के द्वारा डमी एडमिट कार्ड दो प्रकार से जारी किए जाते हैं पहले स्कूल के प्रधानाध्यापक के पास भेजा जाता है दूसरा विद्यार्थी ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट के जरिए अपने एडमिट कार्ड को खुद देख सकते हैं।
यदि विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसकी पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है।
- Step 1:-Bihar Board Matric 2nd Dummy Admit Card 2024 को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना होगा|
- Step 2:- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर सामने आ जाएगा|
- Step 3:-ऊपर के हिस्से में आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा|
- Step 4:- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आएगी जिसमें विद्यार्थी की पंजीयन संख्या और जन्मतिथि मांगी जाएगी|
- Step 5:- जानकारी को भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- Step 6:-अब आपके सामने आपका डमी एडमिट कार्ड खुलकर सामने आ जाएगा आप चाहे तो उसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं|