BSEB Inter Dummy Admit Card 2024: इंटर डमी एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें चेक
		BSEB Inter Dummy Admit Card 2024: बिहार बोर्ड से जो भी विद्यार्थी साल 2024 में अपना इंटर का परीक्षा देने वाले हैं उनके लिए एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है।
बिहार बोर्ड ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। संबंधित प्राचार्य अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के मदद से बोर्ड वेबसाइट पर लॉगिन कर छात्रों का डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करेंगे। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड में आई गड़बड़ी को सुधार करने के लिए प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।
बोर्ड ने दी जानकारी
बोर्ड ने अधिक जानकारी देते हुए कहा है कि सुधार करने के कर्म में विद्यार्थी का नाम और माता-पिता के नाम पूर्ण परिवर्तन नहीं होंगे यानी जो नाम एडमिट कार्ड पर आ गया है वही नाम रहेगा। यदि प्रचार ने पूर्ण परिवर्तन किया तो विद्यार्थी का परीक्षा आवेदन रद्द हो जाएगा, और इसके साथ-साथ स्कूल व कॉलेज के प्रिंसिपल के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
जानकारी के लिए आपको बता दे की बिहार बोर्ड इंटर फाइनल परीक्षा साल 2024 फरवरी महीने के पहले सप्ताह से शुरू होंगे। परीक्षा हर दिन दो पालियो में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा एक सप्ताह के अंदर खत्म भी हो जाएगा।

इतने विद्यार्थी देंगे मैट्रिक- इंटर का एग्जाम
बिहार बोर्ड से आई जानकारी के अनुसार साल 2024 में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में कुल 30 लाख से भी अधिक विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इसमें मैट्रिक में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 16 लाख और इंटर परीक्षा में कल 15 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दे की नियमित के अलावा रेगुलर और प्राइवेट छात्र भी परीक्षा में शामिल होंगे। फाइनल परीक्षा के लिए केदो का चयन शुरू कर दिया गया है, बिहार बोर्ड तैयारी में जुट चुका है। बिहार बोर्ड की माने तो बहुत जल्द इंटर और मैट्रिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़े:Bihar Board DEIEd Admission! डीएलएड में नामांकन को लेकर बड़ी खबर, जारी हुआ नया नोटिस

