Bihar Board 10th 12th Marksheet Download: मार्कशीट डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका

Bihar Board 10th 12th Marksheet Download

Bihar Board 10th 12th Marksheet Download- नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आज के हमारे इस में लेख में आज हम बात करने वाले हैं बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं मार्कशीट डाउनलोड के संबंध में, जो भी विद्यार्थी इस वर्ष यानी साल 2023 में अपने मैट्रिक व इंटर का परीक्षा दिया होंगे उनको बेसब्री से अपने मार्कशीट का इंतजार कर रहे होंगे

बोर्ड ने दिए यह सुविधाएं

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा मैट्रिक और इंटर का मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन माध्यम से दे दी गई है जिसके मदद से इच्छुक विद्यार्थी अपना ओरिजिनल बिहार बोर्ड मार्कशीट डाउनलोड आसानी से केवल इंटरनेट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं या चेक कर सकते हैं|

Bihar Board 10th 12th Marksheet Download

हो गया समस्या का समाधान

किसी कारणवश आपका बिहार बोर्ड सर्टिफिकेट या मार्कशीट खो गई हो और आपको अति आवश्यक उसकी जरूरत पड़ जाए तो इसी समस्या को देखते हुए बोर्ड ने इस बार ऑनलाइन दस्तावेज जारी करने के निर्देश दिए हैं बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा विद्यार्थियों को मुहैया कराया गया है।

बिहार बोर्ड ओरिजिनल मार्कशीट 2023 डाउनलोड करने के लिए सारी विधि को हमने इस पोस्ट के माध्यम से आप तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश की है आप अच्छे से एक बार इस पोस्ट को पढ़कर अपने मार्कशीट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए है 2 तरीके

बिहार बोर्ड द्वारा जारी किए गए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए दो तरीका बताए गए हैं जिसमें पहला तरीका है यह आप बिहार बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर रोल कोड और बेसिक जानकारी को भरके आप आसानी से वहां से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं वहीं दूसरा तरीका है प्ले स्टोर पर मौजूद डीजी लॉकर एप्लीकेशन के माध्यम से अपना रोल नंबर और रोल कोड और आधार कार्ड से वेरीफाई करके आसानी से अपने 10वीं और 12वीं के सभी दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 10th 12th Marksheet Download

अभी लगभग पूरे देश में एडमिशन की प्रक्रिया चालू हो चुकी है जो भी विद्यार्थी दसवीं पास हुए हैं उनको आगे इंटर में एडमिशन लेना है तो वही जो भी विद्यार्थी 12वीं पास की है उन्हें हायर डिग्री यानी ग्रेजुएशन के लिए आवेदन करना है और इस प्रक्रिया में सबसे अहम है विद्यार्थियों का मार्कशीट क्योंकि इसके बिना कहीं भी एडमिशन नहीं हो सकता जब तक हम ओरिजिनल कॉपी आगे एडमिशन लेने वाले कॉलेज में जमा नहीं करते तब तक हमारा एडमिशन सुनिश्चित नहीं हो पाता है|

Bihar Board 10th 12th Marksheet Download
Bihar Board 10th 12th Marksheet Download

बिहार बोर्ड 10th 12th मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाना है वहां पर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा
  • उसके बाद आपको सीनियर सेकेंडरी एग्जामिनेशन का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा
  • जिस भी साल विद्यार्थी परीक्षा को दिए हैं उसे सेलेक्ट कर आगे बढ़े
  • उसके बाद एग्जामिनेशन टाइप पर क्लिक करें
  • उसके बाद आपको एस्ट्रम का चयन करना होगा जैसे साइंस आर्ट्स कॉमर्स
  • उसके बाद आपको बिहार बोर्ड के द्वारा दी गया रोल नंबर और रोल कोड अच्छे से मिलाकर भरना होगा
  • अब फाइनली सर्च के बटन पर क्लिक करे

Bihar Board Marksheet Download Digilocker

डीजी लॉकर जो कि आपको प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा उसे डाउनलोड करके आप आसानी से अपने बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किए गए 10वीं और 12वीं के मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप का पालन करना होगा-

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर को ओपन कर लेना होगा
  • उसके बाद आप सर्च करें डिजिलॉकर
  • जो भी एप्लीकेशन सबसे पहला होगा उसे आप इंस्टॉल कर लेंगे
  • डाउनलोड हो जाने के बाद एप्लीकेशन को ओपन करके अपने आधार से वेरीफाई करेंगे
  • वेरीफाई हो जाने के बाद आप सर्च के ऑप्शन पर बिहार एग्जामिनेशन बोर्ड लिखकर सर्च करें
  • उसके बाद आपके सामने आपका मार्कशीट माइग्रेशन और अन्य डॉक्यूमेंट सामने आ जाएंगे
  • जिस भी डाक्यूमेंट्स को आप डाउनलोड करना चाहते हैं आप आसानी से कर सकते हैं|