Big Update! बिहार शिक्षक भर्ती का सबसे बड़ा अपडेट आया सामने, तैयार हो रही है शिक्षको की डिजिटल कुंडली; जाने पूरी ख़बर
Bihar Teacher Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ रही है| प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा नियुक्त किए जाने वाले सभी शिक्षकों को भारती से जुड़ी सारी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से दी जाएगी|
बताया जा रहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है| इससे संबंधित एक खास सॉफ्टवेयर और पोर्टल बनाया जा रहा है, जिसके मदद से पाल-पाल की अपडेट दी जाएगी|

एक क्लिक में मिल जाएगी सारी जानकारी
शिक्षा विभाग के द्वारा चयनित शिक्षकों की सभी जानकारी पारदर्शी सिस्टम में मौजूद होगी जिसके मदद से शिक्षकों से संबंधित सारी जानकारी विभाग के पास ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी| जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने के बाद शिक्षकों को जिलों की सूचना पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा|
कुल मिलाकर देखा जाए तो शिक्षा विभाग के तरफ से एक बहुत बड़ा कदम है, ऑनलाइन जानकारी प्राप्त होने से विभाग का काम बेहद आसान हो जाएगा| बेहतरीन वेब डेवलपर के जरिए एप्लीकेशन व पोर्टल तैयार किया जा रहा है|
अंतिम चरण में भर्ती प्रक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माध्यमिक प्राथमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बहुत जल्द रिजल्ट जारी किया जा सकता है| रिजल्ट को लेकर अभी तक तो बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है|
रिजल्ट आने के बाद ऑनलाइन माध्यम से चयनित अभ्यार्थियों को स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे| कुल मिलाकर देखा जाए तो इन दोनों बिहार राज्य में शिक्षा सुधार पर अधिक जोर दिया गया है| ऐसे में शिक्षक भर्ती सरकार की तरफ से बेहतर शिक्षा व्यवस्था करना एक बहुत बड़ा कदम साबित हो सकता है|
यह भी पढ़े:

