मिलिए भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों के माँ से, कठिन परिश्रम करके बच्चों को बना दिया स्टार
अपने बेटे के प्रति माता का अटूट होता है| इनकी प्यार की बराबरी शायद दुनिया में कोई नहीं कर सकता हर मां अपने बेटे के लिए किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए तैयार रहती है किसी भी परेशानी का सामना कर सकती है|
कहावत है कि धरती पर कोई पवित्र प्रेम का रिश्ता है तो वह है मां बेटे का रिश्ता। ऐसा ही कुछ उदाहरण पेश करते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े बड़े सितारे कि अपने मां के प्रति प्रेम कहानी आइए देखते हैं तस्वीर के माध्यम से
1.रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने क्वीन कहे जाने वाली रानी चटर्जी मदर्स डे के खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी। जिस तस्वीर की प्रशंसा पुरे सोशल मीडिया पर हुई थी और वह फोटो जमकर वायरल हुआ था| रानी ने कैप्शन में लिखा मम्मी आपके बारे में क्या लिखूं केवल आज ही नहीं बल्कि मेरे लिए हर दिन मदर्स डे है|
2. पवन सिंह
पवन सिंह और उनके मां के प्रति लगाव तस्वीर के माध्यम से देखा जा सकता है। पवन सिंह अपने खाली समय में अपने मां से मिलने पहुंच जाते हैं कोई भी पर्व त्यौहार फैमिली फंक्शन में शामिल होने अपने घर जरूर पहुंचते हैं और मां के साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं|

3. खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव गरीब परिवार से जन्मे है लेकिन आज उनके पास किसी भी चीज का कमी नहीं है| आज वह जब भी अपने मां से मिलने अपने गांव पहुंचते हैं तो लोग इनकी मिसाल देते हैं| कि कैसे गरीब परिवार का बेटा आज पूरे दुनिया पर राज कर रहा है|

4. काजल रघवानी
काजल रघवानी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी माता के साथ समय-समय पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं| तस्वीर में दिख रहे रिएक्शन के माध्यम से इनकी मां के प्रति प्यार को आसानी से देखा जा सकता है| एक पोस्ट साझा करते हुए काजल ने लिखा बात सिर्फ इतनी सी है मां तू है तो मैं हूं भगवान आपको हर खुशी दे तुम अनंत रहो|

5. अमरपाली दुबे
अम्रपाली दुबे ने अपने मां के साथ इंस्टाग्राम पर क्यूट सा तस्वीरें साझा किया जिसमें कैप्शन में लिखा मैं कह सकती हूं कि मैं आपके बिना कुछ नहीं हूं मां इसके ऑप्शन के साथ सभी फैंस का दिल जीत लिया अम्रपाली ने
6. यामिनी सिंह
यामिनी सिंह मौजूदा दौर में उभरते सितारे के रूप में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रही है इसके साथ साथ अपनी मां के साथ पहाड़ी स्टाइल में एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा किया जिस पर इनके फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिला
7. अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह की माता नीलम सिंह टेलीविजन के उम्दा कलाकारों में से एक हैं| इनके एक दूसरे के प्रति प्यार इनके द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई फोटो और वीडियो के माध्यम से देखी जा सकती है| मां बेटी के इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी लोग खूब प्यार देते हैं|



