भोजपुरी सिंगर ब्रजेश सिंह ने कर ली शादी, जानिए कौन बनी उनकी दुल्हनिया, देखे तस्वीरें

भोजपुरी जगत के शादीशुदा कलाकारों में अब सिंगर ब्रजेश सिंह भी शामिल हो गए। दरअसल, भोजपुरी गायक ब्रजेश सिंह की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुई। सिंगर ब्रजेश बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड के हेठुआ गाँव के मूल निवासी है। इनके पिता का नाम सच्चिदानंद सिंह व माता रीना देवी है।

Bhojpuri singer Brajesh Singhs marriage was completed with Hindu customs
भोजपुरी गायक ब्रजेश सिंह की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुई

बीते 12 मार्च को तिलकोत्सव में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई नामचीन कलाकारों के आने से सिंगर ब्रजेश सिंह की शादी की चर्चा इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

Singer Brajesh Singhs marriage is being discussed a lot on social media these days
इन दिनों सोशल मीडिया पर सिंगर ब्रजेश सिंह की शादी की खूब हो रही चर्चा

वहीं शादी के बारे में अधिक जानकारी देते हुए उनके करीबी माने जाने वाले गीतकार पंकज बसुधरी ने बताया कि ब्रजेश किसी एक्ट्रेसेस अथवा इंडस्ट्री में काम करने वाली लड़की से शादी नहीं किए हैं। बल्कि यह शादी अपने माता-पिता के अनुसार गाँव से किये हैं।

Singer Brajesh married to Pooja Kumari
सिंगर ब्रजेश की शादी पूजा कुमारी से हुई

सिंगर ब्रजेश जिसके साथ शादी के सात फेरे लिए है उस दुल्हन का नाम पूजा कुमारी है। पूजा का गांव बक्सर जिला के इटाढ़ी प्रखंड के कुकुढा में है। वहीं दुल्हन पूजा के पिता रामाश्रय सिंह और माता धानमुनी देवी है।

Bhojpuri singer Brajeshs wife is an educated girl
भोजपुरी सिंगर ब्रजेश की पत्नी एक पढ़ी लिखी लड़की है

मिली जानकारी के अनुसार सिंगर की दुल्हन पूजा का परिवार गांव पर ही रहता है और पिता किसान हैं। वहीं पूजा एक पढ़ी लिखी लड़की है जिसका पिछले साल स्नातक की पढ़ाई पूरी हुई है।

Bhojpuri star Ritesh Pandey at Brajeshs Tilak ceremony
ब्रजेश के तिलक समारोह में भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय

गीतकार पंकज बसुधरी ने बताया कि गायक ब्रजेश सिंह की बारात साधारण तरीके से निकाली गई थी। वहीं बारात में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार नहीं पहुंचे, लेकिन भोजपुरी के गायक बिनय मिश्रा, आदिशक्ति फिल्म्स के मनोज मिश्रा, गीतकार नन्हे नीतीश, गीतकार मुकेश मिश्रा सहित अन्य कई क्षेत्रीय कलाकार पहुँचे हुए थे।

Everyone congratulated the bride and groom for their marriage through video call.
सभी ने वीडियो कॉल के जरिये वर-वधू को शादी की बधाई दी

उन्होंने बताया कि बाकी सभी कलाकार जो शादी में नही पहुंचे थे उन सभी ने वीडियो कॉल के जरिये वर-वधू को शादी की बधाई दी है।

new ad of bpsc
प्रमोटेड कंटेंट
new batch of bpsc
प्रमोटेड कंटेंट