छोटे गाँव की वो लड़कियां जो Instagaram रील्स से हुई फेमस, भोजपुरी इंडस्ट्री में मचा रही धमाल, देखे फोटोज

bhojpuri actresses who becomes popular from Instagram Reels

भोजपुरी में अब एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस आ चुकी हैं। यहां पर ना केवल साउथ, भोजपुरी और टीवी की हसीनाएं ही नहीं काम करती हैं।

बल्कि आपको बता दें कि यहां रील्स और टिकटॉक पर अपनी अदाओं का जादू चलाने वाली लड़कियां भी काम कर रही हैं। उन्होंने अपना करियर टिकटॉक पर रील्स बनाकर शुरू किया और आज भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

आइए आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जो छोटे गांव से ताल्लुक रखती हैं और टिकटॉक-रील्स से फेमस हुईं और अब भोजपुरी में धमाल मचा रही हैं।

संचिता बासु

इस लिस्ट में सबसे पहला और मुख्य नाम संचिता बासु का है। आपको बता दे की इंटरनेट पर प्रसिद्ध संचिता बासु टिक-टोक स्टार रही है। उन्होंने स्नेक ऐप पर एक्टिंग एवं डांसिंग वीडियो डालकर लोकप्रियता हासिल की है। फिलहाल वो इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो से लोगों का मनोरंजन करती है।

Sanchita Basu
संचिता बासु

अपने खूबसूरत अदाओं और कला से उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। संचिता बासु ने टीवी पर डांस वीडियो देखकर छोटा-छोटा वीडियो बनाना शुरू किया था। आज इंस्टाग्रम पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोवर्स है।

शिल्पी राघवानी

एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) टिकटॉक और रील्स से पॉपुलर हुईं और आज भोजपुरी में गोपालगंज की क्वीन के नाम से फेमस हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव, अंकुश राजा, पवन सिंह, समर सिंह और रितेश पांडे जैसे स्टार्स के साथ काम किया है।

Shilpi Raghwani
शिल्पी राघवानी

अपनी अदाओं और हुस्न के जलवे से शिल्पी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अक्सर अपने शानदार एक्सप्रेशंस से लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा देती हैं। आपको बता दें कि, वो गोपलगंज से ताल्लुक रखती हैं और वो टिकटॉक पर भोजपुरी गानों पर रील्स बनाकर फेसम हुई हैं। आज इन्हें 1.5 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है।

माही श्रीवास्तव

भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का जलवा इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। फिलहाल वो “वर्ल्डवाइड म्यूजिक कंपनी” के साथ एक से एक धमाकेदार म्यूजिक वीडियोज में काम कर रही हैं।

लोग उनकी अदाओं को काफी पसंद करते हैं। माहि जब भी रील्स या कोई वीडियो लेकर आती हैं तो फैंस को एक्सप्रेशंस से दीवाना बना देती हैं।

Mahi Srivastava
माही श्रीवास्तव

वो बिहार की छोटे गांव से आती हैं और इंस्टाग्राम रील्स से उन्हें पहचान मिली है। उन्होंने अपना पहला म्यूजिक वीडियो ही भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के साथ किया, जिसका टाइटल ‘ले लो पुदिना’ था। इंस्टाग्राम पर इनके 1 लाख 43 हजार फॉलोवर्स है।

जोया खान

भोजपुरी की नवोदित एक्ट्रेस जोया खान (Zoya Khan) आज दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे स्टार्स के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने इससे पहले नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ काम किया है।

Zoya Khan
जोया खान

उन्हें पॉपुलैरिटी रील्स वीडियो से ही मिली थी। वो राहुल जगताप के साथ अक्सर रोमांटिक रील्स वीडियो बनाते हुए नजर आ ही जाती हैं। फिलहाल इंस्टाग्राम पे इन्हें 1 लाख 43 हजार लाख लोग फॉलो करते है। 

कोमल सिंह

कोरोना काल में टिकटॉक और रील्स ने लाखों लोगों को नेम फेम दिला दिया। इसी में से एक नाम कोमल सिंह का भी हैं। उन्होंने भी रील्स बनाकर ही पॉपुलैरिटी हासिल की है।

komal singh
कोमल सिंह

कोमल ने खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। लोग उनकी बोल्डनेस के दीवाने हैं। लगभग 1.8 मिलियन लोग कोमल को सोशल मीडिया पर फॉलो करते है। 

आरोही सिंह

भोजपुरी स्टार सिंगर रितेश पांडे के साथ म्यूजिक वीडियो ‘लइका ना होई’ में काम कर चुकीं आरोही सिंह (Aarohi Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Aarohi Singh
आरोही सिंह

उन्होंने भोजपुरी में एक से बढ़कर एक म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। इंस्टाग्राम पर इनके 4.5 लाख फॉलोवर्स है।

new batches bpsc
ब्रांडेड कंटेंट