राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री चखेंगे भागलपुर के जर्दालु आम का स्वाद, आज दिल्ली भेजी जा रही सौगात
बिहार सरकार के तरफ से आज 14 वीं बारvभागलपुर के प्रसिद्ध जर्दालु आम की सौगात दिल्ली भेजी जा रही है, पिछले कई दिनों से सुल्तानगंज के मधुबन नर्सरी में आमों की पैकिंग की जा रही थी जिसे आज विक्रमशिला एक्सप्रेस स्पेशल के माध्यम से दिल्ली भेजा जायेगा।
दिल्ली भेजे जाने के लिए 2000 पैकेट तैयार किए गए है, हर पैकेट में 20 आम है जो करीब 5 किलोग्राम है। सरकार ने इस बार 65 रुपए प्रति किलो की दर से जर्दालू आम की खरीद की है।

वर्षों से जारी है परंपरा
बिहार से आम भेजने की परंपरा पिछले 14 वर्षों से निरंतर जारी है, राज्य सरकार द्वारा 2007 से हर वर्ष अंग की सौगात दिल्ली दरबार में भेजती है। यह आम बिहार सरकार की तरफ से विशिष्ट लोगों को भेज दी जाती है जिसमें दिल्ली में बैठे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , वीआईपी समेत अन्य गणमान्य जर्दालू आम का स्वाद लेते हैं।

प्रधानमंत्री के लिए विशेष पैकेट
बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारी के साथ-साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की निगरानी में जर्दालू की पैकिंग की गए जिसे आज ट्रेन के माध्यम से दिल्ली भेजा जाएगा। साल साल के मुकाबले इस बार अधिक पेटी पैक की गई है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आम को विशेष तौर पर पैक किया गया है।
बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज के जर्दालू आम सुपाच्य व अपने मिठास को लेकर काफी प्रसिद्ध है, कृषि वैज्ञानिकों ने आम के इस प्रकार को बेजोड़ बताया है। वैज्ञानिकों की मानें तो जर्दालू आम सुपाच्य होने के साथ मिठास से भरपूर होते है ।

