खूबसूरती में उत्तराखंड और हिमाचल से कम नहीं है झारखंड के ये टूरिस्ट प्लेस, किसी भी मौसम में बना सकते हैं घूमने का प्लान
Best tourist places of Jharkhand: घूमने फिरने की शौकीन लोगों के दिमाग में टूरिस्ट प्लेस के नाम पर सबसे अधिक उत्तराखंड हिमाचल कश्मीर या पूर्वी भारत के राज्य ही आते हैं। लेकिन जंगलों का राज्य कहे जाने वाले झारखंड में भी घूमने फिरने की ऐसी कई बढ़िया लोकेशन है जहां आपको उत्तराखंड और हिमाचल की खूबसूरत वादियों के जैसी सुंदरता और शांति मिलती है।
आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको झारखंड राज्य के कुछ बेहद ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जहांआप अपनी छुट्टियां खूबसूरत जंगलों के बीच एक अलग ही अनुभव के साथ व्यतीत कर सकते हैं। साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक अलग राज्य बना था। जिसका ज्यादातर एरिया खूबसूरत जंगलों से घिरा हुआ है।
तो चलिए अब हम आपको झारखंड के कुछ लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारी देते हैं-
रांची
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची को झीलों का शहर कहा जाता है। झारखंड में आपको बेहद ही खूबसूरत झरने झीलें और पहाड़ियों देखने को मिलती हैं। यहां का पांच धारा झरना बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय है। यह देखने पर यह एक नेचुरल पेंटिंग जैसा लगता है।

बात करें रांची में घूमने के लिए मशहूर पर्यटन स्थलों की तो यहां आपको टैगोर हिल बिरसा जैविक उद्यान, गोंडा हिल, आदिवासी म्यूजियम और मैक कलुस्किगंज जैसी खूबसूरत लोकेशन मिल जाती हैं। जहां आप अपनी दो-तीन दिन की छुट्टियां को प्रकृति की गोद में बिता सकते हैं।
हजारीबाग
झारखंड में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से हजारीबाग एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। हजारीबाग में आपको घूमने के लिए सूर्य कुंड कनारी पहाड़ हजारीबाग झील, वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी जैसी कई खूबसूरत लोकेशन मिल जाती है। जहां आप अपने परिवार के साथ एक क्वालिटी टाइम और वेकेशन इंजॉय कर सकते हैं।

परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए हजारीबाग में कई बढ़िया लोकेशन है। जहां आप नेचुरल ब्यूटी के बीच सैर सपाटा कर सकते हैं।
नेतरहाट
अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो झारखंड का नेतरहाट आपके घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपको खूबसूरत झरने पहाड़ियों और नदियां देखने को मिलते हैं। नेतरहाट का सनसेट और सनराइज का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

यहां का घाघरी झरना और कोयल नदी प्रकृति का एक बेहद खूबसूरत नजारा प्रस्तुत करता है। हरे-भरे पहाड़ों के बीच इन खूबसूरत झरनों को निहारने का एक अलग ही अनुभव आपको मिलता है। परिवार के साथ घूमने के लिए नेतरहाट एक परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस है।
जमशेदपुर
भारत के पहले नियोजित शहर और दुनिया के आठवें सबसे बड़े इस्पात विनिर्माण केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाला जमशेदपुर इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस शहर का नाम 1919 में टाटा इंडस्ट्रीज के दूरदर्शी संस्थापक, सम्मानित जमशेदजी टाटा के सम्मान में रखा गया था।
‘स्टील सिटी’ के रूप में जाना जाने वाला, जमशेदपुर भारत के औद्योगीकरण की नीव मन जाता है । झारखंड के सबसे बड़े शहर के रूप में, जमशेदपुर देखने के लिए आपको जुबली पार्क, दलमा वन्यजीव अभयारण्य और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क जैसे खूबसूरत लोकेशन मिल जाये हैं।
आपको बता दें जमशेदपुर शहर हर साल 3 अक्टूबर को को अपना स्थापना दिवस मनाता है, जिसका जश्न यहाँ पर देखने लायक होता है ।
देवघर
देवघर को झारखंड में एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। यह विशेष ज्योतिर्लिंग भगवान बैद्यनाथ धाम या बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध है।

पहाड़ी इलाके पर हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित, देवघर में नंदन पहाड़ और सत्संग आश्रम जैसे कई आकर्षण हैं जो आपकी यात्रा के दौरान देखने लायक हैं।

