रखते हैं एडवेंचरस एक्टिविटीज का शौक, तो खूबसूरती के साथ यहां मिलेगा बंजी जंपिंग का असली मजा

Best Bungee Jumping Places In India: घुम्मकड़ी के शौकीन ऐसे कई यात्री आपको देखने को मिल जाएंगे जो प्रकृति की खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचरस एक्टिविटीज के भी दीवाने होते हैं। दोस्तों के साथ अक्सर लोग अपनी ट्रिप ऐसी जगह प्लान करते हैं जहां वह इन एडवेंचर्स एक्टिविटीज के साथ नेचर की खूबसूरती को भी एंजॉय कर सके।

ऐसा ही एडवेंचरस स्पोर्ट्स है बंजी जंपिंग! बंजी जंपिंग का क्रेज आज के समय में काफी बढ़ गया है। टूरिस्टऐसे हिल स्टेशंस की खोज करते रहते हैं , जहां प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ वह बंजी जंपिंग पैराग्लाइडिंग ट्रैकिंग जैसे कई एडवेंचरस एक्टिविटीज इंजॉय कर सके।

तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप अपने अंदर खतरों से खेलने वाले खिलाड़ी को बाहर ला सकते हैं और अपनी ट्रिप को और भी रोमांचक बना सकते हैं को बाहर ला सकते हैं।

लोनावला

मुंबई के करीब स्थित यह छोटा सा हिल स्टेशन घूमने फिरने के लिए एक परफेक्ट लोकेशन है। एक या दो दिन के ट्रिप में आप लोनावाला की यात्रा काफी एंजॉय कर सकते हैं। यहां घूमने फिरने के लिए आपको कई सुंदर पर्यटक स्थल मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप एडवेंचरस एक्टिविटीज के शौकीन है, तो अगली बार लोनावाला की ट्रिप में बंजी जंपिंग को जरूर ट्राई करें।

Image credit: facts.net

यहां आप 28 मीटर की ऊंचाई से सभी सुरक्षित मानकों के साथ इस एडवेंचरस एक्टिविटीज को एंजॉय कर सकते हैं। नेचर की सुंदरता से भरपूर यह छोटा सा हिल स्टेशन अपने आप में एक ऑल इन वन पैकेज है। जहां आप दोस्तों के साथ पार्टी या फैमिली के साथ यादगार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

ऋषिकेश

बात ऋषिकेश की आती है तो मन में एक अजीब ही एक्साइटमेंट हो जाती है। उत्तराखंड के इस फेमस शहर में आपको आध्यात्मिक और एडवेंचर का एक अनोखा संगम देखने को मिलता है। गंगा नदी के किनारे बसे इस खूबसूरत शहर में आपको कई सुंदर घाटों , मंदिरों और गुफाओं के साथ-साथ एडवेंचरस एक्टिविटीज एंजॉय करने का मौका मिलता है।

ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग तो पूरे देश में फेमस है। इसके अलावा आप यहां के साथ-साथ बंजी जंपिंग भी इंजॉय कर सकते हैं। ऋषिकेश के मोहन चट्टी गांव में स्थित बंजी जंपिंग पॉइंट से आपको 83 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंपिंग करने का मौका मिलता है। जहां आप खूबसूरत पहाड़ों के बीच गंगा नदी के ऊपर से इस एक्टिविटी का अलग ही लेवल पर मजा उठा सकते हैं।

Image credit: kreedon

गोवा

बात अगर घूमने फिरने की होती है, तो गोवा तो सभी की टूरिस्ट लिस्ट में शामिल होता है। गोवा खूबसूरत बीचों, पुर्तगालियों के किलो , यहां के ऐतिहासिक चर्चाओं के अलावा वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और एडवेंचरस एक्टिविटीज के लिए भी उतना ही मशहूर है।

अगर आप बंजी जंपिंग का शौक रखते हैं तो  गोवा के ग्रेविटी जॉन अंजुना घाटी के पास आपको बंजी जंपिंग इंजॉय करने का मौका मिलता है।  यहां आप 25 मीटर की ऊंचाई से इस एक्टिविटी को एंजॉय कर सकते हैं। वाटर और एडवेंचरस एक्टिविटीज के अलावा गोवा में आपको घूमने फिरने की कई खूबसूरत लोकेशन मिल जाएगी। दोस्तों के साथ ट्रिप या फैमिली के साथ यादगार वेकेशन सभी के लिए गोवा एक परफेक्ट लोकेशन है।

बेंगलुरु

आईटी हब के नाम से मशहूर गोवा में देश के सभी राज्यों से युवा जॉब और स्टार्टअप के लिए पहुंचते हैं। साउथ इंडिया का इस खूबसूरत शहर में हर साल बड़ी संख्या में घूमने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। जिनमें से कई लोग तो सिर्फ बेंगलुरु की बंजी जंपिंग इंजॉय करने के लिए यहां आते हैं।

आपको बता दे बेंगलुरु के सेंट मार्ग रोड पर 25 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंपिंग करने का मौका दिया जाता है। जहां आप अपने इस फेवरेट एडवेंचरस स्पोर्ट्स को एंजॉय कर सकते हैं। अपनी बेंगलुरु यात्रा के दौरान बंजी जंपिंग को इंजॉय करने की साथ-साथ आप बेंगलुरु के खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के अलावा यहां के खान-पान का भी लोक उठा सकते हैं।